Page Loader
अल्ट्रावॉयलेट टेसेरैक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानिए क्या हैं फीचर और कीमत 
अल्ट्रावॉयलेट टेसेरैक्ट कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है (तस्वीर: अल्ट्रावॉयलेट)

अल्ट्रावॉयलेट टेसेरैक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानिए क्या हैं फीचर और कीमत 

Mar 05, 2025
01:33 pm

क्या है खबर?

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता अल्ट्रावॉयलेट ने टेसेरैक्ट को लॉन्च कर इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में कदम रखा है। अल्ट्रावाॅयलेट टेसेरैक्ट एक आक्रामक डिजाइन के साथ एक स्पोर्टी स्कूटर है, जो अल्ट्रावॉयलेट F77 सुपरबाइक से मिलता-जुलता है। यह स्कूटर पिंक, ब्लैक और सैंड सहित कई रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा और दावा किया गया है कि एक बार फुल चार्ज करने पर 261 किलोमीटर तक की रेंज देगा। इस स्कूटर की डिलीवरी 2026 की पहली तिमाही में होगी।

फीचर 

इन सुविधाओं से लैस है टेसेरैक्ट

टेसेरैक्ट में फ्रंट एप्रन के सेंटर में ड्यूल प्रोजेक्टर LED हेडलैंप और फ्लोटिंग DRL लगाए गए हैं। इसमें एक विंडस्क्रीन भी है, जो इसे स्पोर्टी लुक प्रदान करती है। यह इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन नेविगेशन के साथ 7.0-इंच TFT स्क्रीन, 34-लीटर क्षमता वाला अंडरसीट स्टोरेज, 14-इंच के पहिये मिलते हैं। टेसेरैक्ट की कई सुविधाएं सेगमेंट में विश्व स्तर पर पहली बार हैं। इसमें रियर कोलिशन अलर्ट, हैप्टिक फीडबैक के साथ हैंडल बार, 2 ट्रेक्शन कंट्रोल मोड, ड्यूल-चैनल ABS जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

कीमत 

इलेक्ट्रिक स्कूटर की इतनी है कीमत 

टेसेरैक्ट स्कूटर में 6kWh क्षमता की बैटरी दी गई है। इसकी मोटर अधिकतम 20.10bhp की पावर पैदा करने में सक्षम है। अल्ट्रावाॅयलेट का दावा है कि टेसेरैक्ट 125 किमी/घंटा की शीर्ष गति से चलने में सक्षम है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 2.9 सेकेंड में 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसे 1.20 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च की है, जो पहले 10,000 खरीदारों के लिए आरक्षित है। इसके बाद स्कूटर 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध होगा।