Page Loader
अल्ट्रावॉयलेट F77 सुपरस्ट्रीट एडिशन लॉन्च, जानिए क्या मिलते हैं फीचर 
अल्ट्रावॉयलेट F77 सुपरस्ट्रीट एडिशन की अधिकतम गति 155 किमी/घंटा है (तस्वीर: अल्ट्रावॉयलेट)

अल्ट्रावॉयलेट F77 सुपरस्ट्रीट एडिशन लॉन्च, जानिए क्या मिलते हैं फीचर 

Jan 31, 2025
05:18 pm

क्या है खबर?

इलेक्ट्रिक बाइक निर्माता अल्ट्रावॉयलेट ने भारतीय बाजार में F77 का सुपरस्ट्रीट एडिशन लॉन्च किया है। यह 2 वेरिएंट- स्टैंडर्ड और रिकॉन में उपलब्ध होगी। अल्ट्रावाॅयलेट F77 सुपरस्ट्रीट एक परफॉर्मेंस पैक के साथ आती है, जिसमें डायनेमिक रीजेन और एडवांस 3-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ 10-लेवल रीजनरेटिव ब्रेकिंग शामिल है। इलेक्ट्रिक बाइक एयरो डिस्क, टैंक ग्रिप्स, लीवर गार्ड, TPMS, पंचर किट, स्क्रीन गार्ड, टॉप बॉक्स, सॉफ्ट पैनियर्स, हार्ड पैनियर्स और टाइप-2 चार्जिंग इंटरफेस से लैस है।

फीचर 

इन फीचर्स से लैस है यह इलेक्ट्रिक बाइक

F77 में क्लिप-ऑन हैंडलबार का उपयोग किया गया है, वहीं सुपरस्ट्रीट एडिशन सिंगल-पीस हैंडलबार के साथ आती है। इसका मतलब यह है कि ऊपरी ट्रिपल ट्री नया है और वहां अब राइजर भी हैं। दोपहिया वाहन में राइडिंग एर्गोनॉमिक्स में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। राइडर अब सीधी मुद्रा में बैठता है। कंधों और कलाइयों पर बहुत कम दबाव पड़ता है। इसमें मूवमेंट, फॉल और टोइंग अलर्ट, रिमोट लॉकडाउन, क्रैश अलर्ट, दैनिक सवारी आंकड़े और एक टक्कर-रोधी चेतावनी प्रणाली मिलती है।

रेंज 

एक बार चार्ज करने पर कितनी रेंज देगी बाइक

स्टैंडर्ड वेरिएंट 7.1kWh बैटरी पैक से लैस है, जो 211 किलोमीटर की रेंज देता है, जबकि रिकॉन में 323 किलोमीटर की रेंज वाली 10.3kWh बैटरी है। स्टैंडर्ड वेरिएंट 7.8 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है, जबकि रिकॉव वेरिएंट को 7.7 सेकेंड का समय लगता है।इसकी टॉप स्पीड 155 किमी/घंटा है। यह 4 रंगों- टर्बो रेड, आफ्टरबर्नर येलो, स्टेलर व्हाइट और कॉस्मिक ब्लैक में उपलब्ध होगी और कीमत 2.99-3.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।