NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / #NewsBytesExplainer: लगभग एक दशक से सड़कों पर राज करने वाली TVS जुपिटर की क्या है कहानी? 
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: लगभग एक दशक से सड़कों पर राज करने वाली TVS जुपिटर की क्या है कहानी? 
    जानिए TVS जुपिटर की कहानी (तस्वीर: TVS)

    #NewsBytesExplainer: लगभग एक दशक से सड़कों पर राज करने वाली TVS जुपिटर की क्या है कहानी? 

    लेखन अविनाश
    Nov 24, 2023
    08:10 am

    क्या है खबर?

    TVS एक दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है और इसका जुपिटर स्कूटर देश में खूब बिकने वाला स्कूटर है।

    इस स्कूटर को 10 साल पहले लॉन्च किया गया था और अब तक देश में जुपिटर की लाखों यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। देश में TVS की सफलता में इस दोपहिया वाहन का अहम योगदान है।

    आइये जानते हैं भारत में इस स्कूटर का सफर कैसा रहा है और इसे कब-कब अपडेट किया गया।

    लॉन्च

    2013 में लॉन्च हुआ था TVS जुपिटर 

    TVS मोटर कंपनी ने अपने जुपिटर स्कूटर को सबसे पहले साल 2013 में लॉन्च किया था। कंपनी ने तब इसे 110cc इंजन के साथ उतारा था। यह देश में पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंडा एक्टिवा को टक्कर देने में सक्षम था।

    अपने बेहतरीन परफॉरमेंस के कारण यह स्कूटर धीरे-धीरे पसंद आता गया और हर महीने इसकी हजारों की संख्या में बिक्री होने लगी। साल 2021 में कंपनी ने इसे अपडेट कर 124cc इंजन के साथ उतारा।

    अपडेट

    कब-कब अपडेट हुआ है यह स्कूटर? 

    लॉन्च होने के बाद 2015 में इस स्कूटर को पहला अपडेट मिला और इसमें कॉम्बी-ब्रेक सिस्टम जोड़ा गया। अपडेट होने के बाद यह स्कूटर और तेजी से बिकने लगा।

    2017 में कंपनी ने इस स्कूटर की तीसरे जनरेशन मॉडल को लॉन्च किया। इसमें स्कूटर के लुक को अपडेट किया गया था।

    बाद में 2019 में कंपनी ने इसका अपडेटेड मॉडल उतारा। वहीं 2021 में जुपिटर की चौथे जनरेशन और 2023 में पांचवें जनरेशन का मॉडल लॉन्च हुआ।

    बिक्री

    10 साल में बिकी इसकी 50 लाख यूनिट्स

    TVS जुपिटर एक दमदार स्कूटर है। अपने दमदार लुक, फीचर्स और परफॉरमेंस के कारण ग्राहक इसे काफी पसंद करते है।

    भारतीय बाजार में हर महीने इस स्कूटर की हज़ारों यूनिट्स की बिक्री होती है। पीछे एक दशक में कंपनी ने देश में इस स्कूटर की 50 लाख यूनिट्स की बिक्री की है। अनुमान है कि आने वाले समय में यह बिक्री और भी बढ़ेगी।

    बिक्री के मामले में यह होंडा एक्टिवा को टक्कर देती है।

    इलेक्ट्रिक

    TVS जुपिटर इलेक्ट्रिक पर भी चल रहा काम 

    TVS मोटर भारतीय बाजार में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना बना रही है। देश में TVS i-क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर की जबरदस्त मांग के कारण कंपनी अपनी पोर्टफोलियो में नया स्कूटर जोड़ने वाली है।

    रिपोर्ट्स की मानें तो TVS जुपिटर स्कूटर को ही इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लॉन्च करेगी। इसके लिए कंपनी ने पेटेंट भी फ़ाइल कर दिया है। देश में इसकी लॉन्चिंग जल्द हो सकती है। इसकी कीमत 1.2 लाख रुपये से ऊपर होगी।

    लुक

    कैसा है TVS जुपिटर 125 का लुक? 

    TVS जुपिटर 125 को ट्यूबलर टाइप फ्रेम पर बनाया गया है और इसमें इंडिकेटर-माउंटेड फ्रंट एप्रन, पिलर ग्रैब रेल के साथ फ्लैट-टाइप सीट और फ्लैट फुटबोर्ड दिए गए हैं।

    स्कूटर में ब्लूटूथ को सपोर्ट करने वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक ऑल-LED लाइटिंग सेटअप और अलॉय व्हील्स भी जोड़े गए हैं।

    इसमें सिग्नेचर कम्यूटर स्कूटर स्टाइलिंग एलिमेंट्स जैसे सिंगल-पीस सैडल के साथ पिलर के लिए ग्रैब रेल, अलॉय व्हील्स और हैंडलबार पर हेडलैंप क्लस्टर्स हैं।

    इंजन

    125cc इंजन से लैस है यह स्कूटर 

    लेटेस्ट स्कूटर TVS जुपिटर 125 में N-टार्क वाला 124.8cc का 3-वाल्व इंजन दिया गया है। BS6 मानकों को पूरा करने वाला यह इंजन 8.3 PS की पावर और 10.5Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है और इसे CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

    कंपनी के अनुसार, यह स्कूटर 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है। साथ ही स्कूटर के एक लीटर पेट्रोल में 60 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा किया गया है।

    फीचर्स

    TVS जुपिटर में मिलते हैं ये फीचर्स

    TVS जुपिटर के फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील पर ड्रम ब्रेक की सुविधा है। साथ ही बेहतर हैंडलिंग के लिए इसमें सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।

    सस्पेंशन के लिए इसमें आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे हाइड्रोलिक डैम्पर्स के साथ कॉयल स्प्रिंग दिया गया है, जो लंबी यात्रा के दौरान भी राइडर को थकान नहीं होने देता।

    सेगमेंट में जुपिटर के इस नए मॉडल को सबसे ऊपर रखा गया है।

    जानकारी

    क्या है इस स्कूटर की कीमत? 

    भारत में TVS जुपिटर की शुरूआती कीमत 76,400 रुपये है, वहीं नए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाले मॉडल को 96,855 लाख रुपये में उतारा गया है। यह सुजुकी एक्सेस 125, यामाहा फैसिनो 125 और होंडा एक्टिवा 125 जैसे प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    TVS मोटर
    TVS जुपिटर
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट स्कूटर

    ताज़ा खबरें

    यूट्यूब पर महज 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे गए इन 10 भारतीय फिल्मों के टीजर प्रभास
    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    TVS मोटर

    TVS रेडर 125 का सुपर स्क्वाड एडिशन हुआ लॉन्च, कीमत 98,919 रुपये   TVS रेडर
    TVS क्रेओन इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले सप्ताह होगा लॉन्च, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा  इलेक्ट्रिक स्कूटर
    TVS के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलेगा स्मार्टवॉच फीचर, जानिए क्या होगा फायदा  स्मार्टवॉच
    TVS और BMW ने भारत में साझेदारी के पूरे किए 10 साल, बेची 1.4 लाख बाइक्स  BMW मोटरराड

    TVS जुपिटर

    ब्लूटूथ और वायस असिस्ट फीचर के साथ लॉन्च हुआ TVS जुपिटर ZX स्कूटर, जानिए खासियत ऑटोमोबाइल
    नए क्लासिक वेरिएंट में लॉन्च हुआ TVS जुपिटर, बिक्री का आंकड़ा 50 लाख के पार ऑटोमोबाइल
    बड़े बूट स्पेस वाला स्कूटर खरीदने की कर रहे प्लानिंग? इन मॉडलों पर करें विचार  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    TVS जुपिटर का इलेक्ट्रिक मॉडल जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने फाइल किया पेटेंट   इलेक्ट्रिक स्कूटर

    दोपहिया वाहन

    वेस्पा प्रिमावेरा और वेस्पा स्प्रिंट S के अपडेटेड मॉडल हुए पेश, किया है ये बदलाव  पियाजियो
    कावासाकी निंजा 500 बनाम होंडा CBR650R: तुलना से समझिये कौन-सी बाइक है बेहतर  कावासाकी मोटर्स इंडिया
    रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 से हीरो एक्सपल्स 400 तक, देश में जल्द आएंगी ये एडवेंचर बाइक   बाइक न्यूज
    अल्ट्रावॉयलेट F99 इलेक्ट्रिक बाइक से उठा पर्दा, 2025 में देगी दस्तक  अल्ट्रावॉयलेट बाइक

    लेटेस्ट स्कूटर

    इलेक्ट्रिक सेगमेंट में हीरो ने रखा कदम, विदा V1 नाम से लॉन्च किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑटोमोबाइल
    जल्द लॉन्च होगा LML स्टार इलेक्ट्रिक स्कूटर, आधिकारिक बुकिंग शुरू दोपहिया वाहन
    होंडा EM1 इलेक्ट्रिक स्कूटर से उठा पर्दा, अगले साल भारतीय बाजार में देगा दस्तक इलेक्ट्रिक स्कूटर
    फेरारी से भी तेज इलेक्ट्रिक स्कूटर, मात्र 2.8 सेकेंड में पकड़ेगा 100 किमी/घंटा की रफ्तार इलेक्ट्रिक स्कूटर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025