NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / टोयोटा ला रही नई कॉम्पैक्ट SUV हूपर, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा 
    अगली खबर
    टोयोटा ला रही नई कॉम्पैक्ट SUV हूपर, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा 

    टोयोटा ला रही नई कॉम्पैक्ट SUV हूपर, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा 

    लेखन अविनाश
    Oct 18, 2023
    09:15 pm

    क्या है खबर?

    जापान की कार निर्माता टोयोटा एक नई लाइफस्टाइल कॉम्पैक्ट ऑफ-रोडर SUV टोयोटा लैंड हूपर मिनी पर काम कर रही है। इसे हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्पों में उतारा जा सकता है।

    यह कुछ साल पहले प्रदर्शित कॉम्पैक्ट क्रूजर EV कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन होगा, जिसे अगले साल पेश किया जा सकता है। यह आगामी गाड़ी मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर से मुकाबला करेगी।

    आइये जानते हैं कि इस गाड़ी में क्या कुछ फीचर्स मिलेंगे।

    लुक

    कैसा होगा टोयोटा लैंड हूपर का लुक? 

    टोयोटा लैंड हूपर कंपनी की C-सेगमेंट की SUV होगी। इसे बॉक्सी लुक मिला है।

    टोयोटा ने इसे अपने वैश्विक TNGA-B प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। लैंड हूपर मिनी का आकार कोरोला क्रॉस के समान होगा और यह 5-डोर जिम्नी से लंबी होगी और यह बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस पर तैयार होगी।

    लेटेस्ट कार की लंबाई 4,350mm, चौड़ाई 1,860mm और ऊंचाई 1,880mm रखी जा सकती है। इसमें टेलगेट पर लगे स्पेयरव्हील के साथ गोलाकार LED हेडलैंप का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    इंजन

    पावरट्रेन के बारे में मिली है यह जानकारी

    आगामी SUV लैंड हूपर के इंजन विकल्पों को लेकर रिपोर्ट्स में अगल-अलग जानकारी मिली है।

    संभावना है कि इसे कोरोला क्रॉस के 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन, RAV4 के 2.5-लीटर पेट्रोल/हाइब्रिड इंजन या प्राडो और हिलक्स के समान 2.8-लीटर टर्बोचार्ज्ड 4-सिलेंडर डीजल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है।

    इसके साथ ही गाड़ी में माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी जोड़े जाने की उम्मीद की जा रही है। यह गाड़ी इसी महीने टोक्यो मोटर शो में वैश्विक स्तर पर पेश की जा सकती है।

    फीचर्स

    इन फीचर्स से लैस होगी टोयोटा लैंड हूपर

    टोयोटा लैंड हूपर में नए डिजाइन का डैशबोर्ड, एक सनरूफ, एक योक-स्टाइल स्टीयरिंग व्हील और आर्मरेस्ट और एक सेंटर कंसोल के साथ विशाल और आरामदायक केबिन दिए गए हैं, जो ड्राइवर और यात्री क्षेत्रों को विभाजित करते हैं।

    इनमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए बड़ी स्क्रीन भी जोड़ी गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग और ADAS तकनीक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    जानकारी

    क्या होगी इसकी कीमत? 

    आगामी SUV टोयोटा लैंड हूपर की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएंगी। अनुमान है कि इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये हो सकती है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    टोयोटा भारतीय बाजार के लिए लंबे व्हीलबेस वाली कोरोला क्रॉस SUV पर भी काम कर रही है। कंपनी इसे साल के अंत तक पेश कर सकती है।

    देश में आने वाली यह 7-सीटर गाड़ी महिंद्रा स्कॉर्पियो-N को टक्कर देने में सक्षम होगी।

    इसमें 2.0-लीटर का तीन-सिलेंडर, सिंगल-स्क्रॉल, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 304hp की अधिकतम पावर और 370Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को हाइब्रिड तकनीक के साथ जोड़ा जायेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टोयोटा
    आगामी SUV
    ऑटोमोबाइल
    कार न्यूज

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    टोयोटा

    सुजुकी अर्टिगा जैसी टोयोटा रुमियन MPV भारत में हुई पेश, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा ऑटोमोबाइल
    क्या किआ कैरेंस से बेहतर है टोयोटा की नई रुमियन MPV? यहां जानिए टोयोटा रुमियन
    टोयोटा ग्लैंजा की डिलीवरी के लिए अगस्त में कम हुआ इंतजार, जानिए कितना है वेटिंग पीरियड  टोयोटा ग्लैंजा
    टोयोटा के लिए फायदे का सौदा बन सकती है अर्बन क्रूजर तैसर, जानिए कारण  मारुति सुजुकी फ्रोंक्स

    आगामी SUV

    होंडा एलिवेट से किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट तक, देश में जल्द आएंगी ये दमदार कॉम्पैक्ट SUVs ऑटोमोबाइल
    मारुति सुजुकी जल्द ही लॉन्च करेगी ये 5 दमदार गाड़ियां   ऑटोमोबाइल
    किआ मोटर्स भारत में लाएगी नई सोरेंटो SUV, ADAS तकनीक सहित मिलेंगे ये फीचर्स  किआ मोटर्स
    मर्सिडीज-बेंज GLC से टाटा पंच CNG, अगस्त में भारत में दस्तक देंगी ये दमदार गाड़ियां  कार न्यूज

    ऑटोमोबाइल

    पोर्शे की नई इलेक्ट्रिक कार मैकन EV टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जानिए खासियत इलेक्ट्रिक वाहन
    मारुति सुजुकी अपनी गाड़ियों पर दे रही आकर्षक छूट, सस्ते में मिल रही ये कारें मारुति सुजुकी
    टोयोटा लेकर आ रही नई इलेक्ट्रिक कार, मारुति के साथ मिलकर करेगी उत्पादन   टोयोटा
    स्कोडा एनाक RS इलेक्ट्रिक कार से उठा पर्दा, जानिए इसमें क्या है नया  स्कोडा कार

    कार न्यूज

    स्कोडा कोडियाक भारत में हुई महंगी, जानिए अब कितनी है कीमत  स्कोडा कार
    स्कोडा स्लाविया नए मैट ब्लैक एडिशन में होगी लॉन्च, मिलेंगे ये फीचर्स   स्कोडा कार
    होंडा अगले साल लाएगी अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV प्रोलॉग, जानिए खासियत  होंडा
    मिनी कूपर SE से किआ EV6 तक, देश में उपलब्ध हैं ये टॉप इलेक्ट्रिक गाड़ियां   इलेक्ट्रिक वाहन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025