टोयोटा फॉर्च्यूनर लीजेंडर 4X4 MT वेरिएंट लॉन्च, जानिए कितनी है इसकी कीमत
क्या है खबर?
जापानी कार निर्माता टोयोटा ने भारत में अपनी फॉर्च्यूनर लीजेंडर का 4X4 मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।
यह नया वेरिएंट लाइनअप में टोयोटा फॉर्च्यूनर 4X4 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और फॉर्च्यूनर GR-S वेरिएंट के बीच स्थित होगा। SUV का नया वेरिएंट लेजेंडर रेंज में 4X4 क्षमता की शुरुआत करता है।
इसके अलावा यह ब्लैक रूफ ड्यूल-टोन फिनिश के साथ पर्ल व्हाइट रंग में उपलब्ध होगी। यह MG ग्लॉस्टर, फोर्ड एंडेवर और महिंद्रा XUV700 जैसी गाड़ियों से मुकाबला करेगी।
एक्सटीरियर
ऐसा है फॉर्च्यूनर लेजेंडर का लुक
टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर स्टैंडर्ड फॉर्च्यूनर SUV से थोड़ी अलग दिखती है। इसमें ड्यूल-टोन कलर पैटर्न, शार्प हेडलैंप DRL, अलग बंपर और कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए हैं।
इसमें बोल्ड फ्रंट और रियर बंपर, पियानो-ब्लैक ग्रिल और सिक्वेशनल टर्न इंडिकेटर के साथ सिग्नेचर LED लाइटिंग सिस्टम बोल्ड लुक के लिए 20-इंच के बड़े ड्यूल-टोन अलॉय व्हील भी मिलते हैं।
इस गाड़ी की ऊंचाई 4,795mm, चौड़ाई 1,855mm और ऊंचाई 1,835mm है। इसका व्हीलबेस 2,745mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 209mm है।
इंटीरियर
इन सुविधाओं से लैस है फॉर्च्यूनर लेजेंडर
गाड़ी में ड्यूल-टोन इंटीरियर, लेदर सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, डिजिटल इंफोटेनमेंट स्क्रीन और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा दी गई है।
नए एडिशन में आगे की पंक्ति के लिए वेंटिलेशन सिस्टम के साथ बेहतर सक्शन-आधारित सीट्स जोड़ी गई हैं। इसमें एक सबवूफर और एम्पलीफायर सहित प्रीमियम 11 JBL स्पीकर शामिल हैं।
सुरक्षा के लिहाज से फॉर्च्यूनर लेजेंडर में 7 एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कीमत
इतनी है इस वेरिएंट की कीमत
लीजेंडर 4X4 MT टोयोटा के दमदार 2.8-लीटर डीजल इंजन से संचालित है, जो 204ps की पावर और 420Nm का टॉर्क देता है।
ट्रांसमिशन के लिए इसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4X4 सिस्टम से लैस है। 4X4 जोड़े जाने से चालकों को इसे मुश्किल रास्तों पर नियंत्रति करने में मदद मिलेगी।
इसमें स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 4x2 और 4x4 कॉन्फिगरेशन का विकल्प मिलता है। लीजेंडर 4X4 MT वेरिएंट की कीमत 46.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।