Page Loader
टोयोटा की गाड़ियों पर घट गया वेटिंग पीरियड, जानिए कितने दिन बाद मिलेगी डिलीवरी 
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस (हाइब्रिड) के लिए 1 साल का वेटिंग पीरियड है (तस्वीर: टोयोटा)

टोयोटा की गाड़ियों पर घट गया वेटिंग पीरियड, जानिए कितने दिन बाद मिलेगी डिलीवरी 

Mar 18, 2024
11:46 am

क्या है खबर?

टोयोटा ने अपनी गाड़ियों की डिलीवरी जल्द करने की दिशा में काम कर रही है। यही कारण है कि मार्च में चुनिंदा मॉडल्स का वेटिंग पीरियड काफी कम हो गया है। इस महीने सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड इनोवा हाईक्रॉस (हाइब्रिड) का 11-12 महीने है, जो फरवरी में 12-13 महीने था। इस गाड़ी के ZX और ZX(O) हाइब्रिड वेरिएंट की बुकिंग अस्थायी तौर पर बंद है, जबकि पेट्रोल मॉडल की डिलीवरी में 5-6 महीने का ही समय लगेगा।

टोयोटा वेलफायर 

टोयोटा वेलफायर पर बढ़ा वेटिंग पीरियड 

टोयोटा वेलफायर पर इस महीने वेटिंग पीरिड थोड़ा बढ़ गया है। यह फरवरी के 10 माह की तुलना में बढ़कर 12 महीने हो गया है। टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर (नियो ड्राइव) की बुकिंग कराने पर डिलीवरी के लिए 8-9 महीने तक प्रतीक्षा करनी हाेगी। इसके CNG मॉडल के लिए 6-7 महीने का वेटिंग पीरियड है, जो फरवरी में 12-13 महीने था। हालांकि, गाड़ी का हाइब्रिड मॉडल 3-4 महीने के वेटिंग पीरियड के साथ आएगा, जो एक महीने कम हुआ है।

टोयोटा रुमियन 

टोयोटा रुमियन CNG के लिए बंद है बुकिंग 

टोयोटा रुमियन (नियो ड्राइव) को घर ले जाने के लिए आपको थोड़ा ज्यादा 7-8 महीने तक इंतजार करना होगा। हालांकि, अधिक मांग के कारण कंपनी ने इसके CNG वेरिएंट की बुकिंग बंद कर रखी है। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के लिए इस महीने भी प्रतीक्षा अवधि पहले के समान 6 महीने है। इनके अलावा, टोयोटा ग्लैंजा, हिलक्स और कैमरी के लिए 1 महीने का वेटिंग पीरियड है, जबकि फॉर्च्यूनर के लिए 2 महीने के आस-पास है।