NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / पिछले महीने इन कार निर्मातओं ने सबसे ज्यादा बेची गाड़ियां, जानिए शीर्ष-5 कंपनियाें के आंकड़े 
    अगली खबर
    पिछले महीने इन कार निर्मातओं ने सबसे ज्यादा बेची गाड़ियां, जानिए शीर्ष-5 कंपनियाें के आंकड़े 
    पिछले महीने मारुति सुजुकी बिक्री में पहले पायदान पर रही है (तस्वीर: एक्स/@MSArenaOfficial)

    पिछले महीने इन कार निर्मातओं ने सबसे ज्यादा बेची गाड़ियां, जानिए शीर्ष-5 कंपनियाें के आंकड़े 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Feb 04, 2025
    10:47 am

    क्या है खबर?

    कार निर्माता कंपनियों ने जनवरी के बिक्री आंकड़ों की जानकारी दे दी है। उनकी सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, मारुति सुजुकी, MG मोटर्स, और टोयोटा जैसी कंपनियों ने बिक्री में वृद्धि दर्ज की है।

    दूसरी तरफ 2025 का पहला महीना बिक्री के लिहाज से हुंडई मोटर कंपनी और टाटा मोटर्स के लिए गिरावट लेकर आया है। हर महीने की तरफ मारुति बिक्री सूची में सबसे ऊपर रही है।

    आइये जानते हैं पिछले महीने शीर्ष-5 कंपनियों की बिक्री कैसी रही।

    #1

    मारुति सुजुकी 

    पिछले महीने मारुति सुजुकी बिक्री सूची में पहले पायदान पर रही है, जिसने घरेलू बाजार में 4 फीसदी की सालाना बढ़त के साथ 1.73 लाख गाड़िया बेचीं।

    इसकी तुलना में जनवरी, 2024 में 1.66 लाख बिकी हैं। इस दौरान 27,100 गाड़ियों का निर्यात किया गया।

    मिनी सेगमेंट में 10 फीसदी की गिरावट के साथ 14,247 गाड़ियां बिकीं, जबकि कॉम्पैक्ट कार की बिक्री 7.4 प्रतिशत बढ़कर 82,241 हो गई। SUV की बिक्री जनवरी, 2024 में 62,038 से बढ़कर 65,093 हो गई।

    #2

    हुंडई मोटर कंपनी 

    दक्षिण कोरियाई हुंडई जनवरी में दूसरे पायदान पर रही, जिसने कुल (घरेलू और निर्यात) 65,603 गाड़ियां बेचीं, जो जनवरी 2024 में बिकीं 67,615 से लगभग 3 प्रतिशत कम है।

    घरेलू बिक्री भी सालाना 57,115 से घटकर (5.44 प्रतिशत कम) 54,003 हो गई। दूसरी तरफ निर्यात 10,500 से मामूली बढ़कर 11,600 हो गया है।

    इस दौरान कार निर्माता ने हुंडई क्रेटा की 18,522 गाड़ियां बेची हैं। कंपनी को हाल ही में लॉन्च हुई क्रेटा EV से बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

    #3 

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जनवरी में घरेलू बाजार में 50,659 गाड़ियों की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है।

    यह पिछले साल के इसी महीने में बिकीं 43,068 की तुलना में सालाना करीब 18 प्रतिशत की वृद्धि है। निर्यात के साथ पिछले महीने कुल बिक्री 52,306 रही, जो सालाना 19.24 प्रतिशत की बढ़त दर्शाती है।

    कार निर्माता को हाल ही में लॉन्च हुई BE 6 और XEV 9e से आने वाले महीनों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

    #4 

    टाटा मोटर्स 

    जनवरी में टाटा मोटर्स बिक्री सूची में चौथे पायदान पर कब्जा जमाने में कामयाब रही है। इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेगमेंट में कमजोर मांग के चलते बिक्री में गिरावट आई है।

    सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कुल (घरेलू और निर्यात) 48,316 कार बेची हैं, जो जनवरी, 2024 की बिक्री से सालाना 11 प्रतिशत कम (54,033) है।

    घरेलू बाजार में 48,078 और 240 विदेशों में बेची गई। इस दाैरान EV बिक्री पिछले साल की 6,979 से घटकर 5,240 हो गई है।

    #5 

    टोयोटा 

    टोयोटा 29,371 कुल बिक्री (घरेलू और निर्यात) के साथ जनवरी में 5वें स्थान पर रही है। उसने सालाना बिक्री में 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

    कंपनी की घरेलू बिक्री जनवरी, 2024 में 23,197 से बढ़कर पिछले महीने 26,178 हो गई है। यह सालाना 12.85 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है, जबकि निर्यात 1,412 से 100 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 3,193 हो गया।

    जापानी निर्माता के लिए 2024 सबसे अच्छा वर्ष रहा है, जिसमें उसने 3.26 लाख से गाड़ियां बेचीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेल्स रिपोर्ट
    कार सेल
    मारुति सुजुकी
    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    सेल्स रिपोर्ट

    मर्सिडीज-बेंज के लिए शानदार गुजरी तीसरी तिमाही, बिक्री में हुआ जबरदस्त फायदा मर्सिडीज-बेंज
    टाटा पंच से लेकर टियोगा तक कैसी रही बिक्री? जानिए सबसे ज्यादा कौनसी बिकी  टाटा मोटर्स
    मारुति की कारों की पिछले महीने कितनी हुई बिक्री? जानिए मॉडलवार आंकड़े  मारुति सुजुकी
    पिछले महीने हुंडई क्रेटा रहा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल, जानिए माॅडलवार बिक्री  हुंडई मोटर कंपनी

    कार सेल

    इलेक्ट्रिक कार बिक्री में पिछले महीने आई गिरावट, जानिए कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट  इलेक्ट्रिक कार
    टाटा पंच बनी पहली छमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, जानिए शीर्ष-10 की सूची  टाटा पंच
    हुंडई क्रेटा जुलाई में बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, जानिए शीर्ष-10 की सूची सेल्स रिपोर्ट
    जुलाई में कौन-सी SUV सबसे ज्यादा बिकी? जानिए शीर्ष-10 की सूची  हुंडई मोटर कंपनी

    मारुति सुजुकी

    मारुति सुजुकी ने निर्यात में बनाया नया कीर्तिमान, जानिए अब तक कितनी भेजी  सेल्स रिपोर्ट
    मारुति सुजुकी स्विफ्ट हाइब्रिड की दिखी झलक, भारत में चल रही टेस्टिंग  मारुति सुजुकी स्विफ्ट
    मारुति सुजुकी की बिक्री में आया 5.22 प्रतिशत का उछाल, जानिए कितनी बिकीं  सेल्स रिपोर्ट
    नई मारुति स्विफ्ट से लेकर ब्रेजा पर पा सकते हैं जबरदस्त छूट, इतना मिलेगा फायदा  कार ऑफर

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा थार का घट गया वेटिंग पीरियड, जानिए कितने दिन बाद मिलेगी डिलीवरी  महिंद्रा थार
    अगले 12 महीनों में बाजार में उतरेंगी 5 कॉम्पैक्ट SUV, जानिए कौन-से हैं ये मॉडल  हुंडई मोटर कंपनी
    महिंद्रा थार रॉक्स का वेटिंग पीरियड हुआ लंबा, जानिए कितने दिन बाद मिलेगी डिलीवरी  महिंद्रा थार
    महिंद्रा 29 नवंबर को उठाएगी BE.05 और XUV.e9 से पर्दा, जानिए क्या होंगे फीचर  महिंद्रा BE.05
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025