NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / दिसंबर में खरीदना है दोपहिया वाहन तो लॉन्च होने वाली इन बाइक्स, स्कूटर पर डालें नजर
    अगली खबर
    दिसंबर में खरीदना है दोपहिया वाहन तो लॉन्च होने वाली इन बाइक्स, स्कूटर पर डालें नजर

    दिसंबर में खरीदना है दोपहिया वाहन तो लॉन्च होने वाली इन बाइक्स, स्कूटर पर डालें नजर

    लेखन मोना दीक्षित
    Dec 11, 2020
    07:30 am

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस के कारण भारत में लगे लॉकडाउन हटने के बाद दोपहिया वाहनों की बिक्री में सुधार देखने को मिला है।

    हालांकि, गाड़ियो के मुकाबले दोपहिया वाहनों की बिक्री कम हुई है।

    इसको देखते हुए बिक्री बढ़ाने के लिए कई ऑटो कंपनियां दिसंबर में नई-नई बाइक्स और स्कूटर्स लॉन्च कर रही हैं ताकि अगर कोई साल के अंत में नई बाइक और स्कूटर खरीदना चाहता है तो उसे अधिक ऑप्शन्स मिलें।

    #1

    अप्रीलिया SXR 160 (Aprilia SXR 160)

    2020 के अंत में लॉन्च होने वाले दोपहिया वाहनों की लिस्ट में पहला नाम अप्रिलिया के स्कूटर SXR 160 का है।

    इस साल की शुरुआत में ऑटो एक्सपो में इसे पेश किया गया था। कंपनी ने इस स्कूटर में SR 160 वाले इंजन का उपयोग किया है। इसे 28 दिसंबर को लॉन्च कर दिया जाएगा।

    इसमें लगा 160.03cc का इंजन 11bhp की पावर और 12nm का टॉर्क देता है।

    खबरों के अनुसार, इसकी कीमत 1.24 लाख रुपये होगी।

    #2

    नई हीरो Xpulse 200T (New Hero Xpulse 200T)

    हीरो ने पिछले साल Xpulse 200T को लॉन्च किया था। अब कंपनी इसके नए वर्जन को लॉन्च करने जा रही है।

    इसमें BS6 मानकों को पूरा करने वाला इंजन दिया जाएगा। कंपनी ने अभी लॉन्चिंग डेट की जानकारी नहीं दी है, लेकिन खबरों के अनुसार इसे दिसंबर अंत में लॉन्च किया जा सकता है।

    अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 96,000-1,04,000 रुपये के बीच में हो सकती है।

    इसमें 200cc का BS6 कंप्लायंट इंजन लगा होगा।

    #3

    ट्रायम्फ स्पीड ट्रिपल (Triumph Speed Triple)

    साल के अंत में ट्रायम्फ भी अपनी नई बाइक स्पीड ट्रिपल को लॉन्च करने वाली है। इसकी कीमत भारत में 12 लाख रुपये हो सकती है।

    यह पहले से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध है और अब यह भारत में धमाल मचाने के लिए तैयार है।

    जानकारी के मुताबिक, इस बाइक में 1,050cc का तीन सिलेंडर इंजन लगाया गया है, जो 140bhp की पावर और 112nm का टॉर्क देगा। यह छह स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा।

    #4

    नई बेनेली TRK 502 और TRK 502X (New Benelli TRK 502 and TRk 502X)

    दिसंबर में लॉन्च होने वाली बाइक्स की लिस्ट में आखिरी नाम बेनेली के दो नए मॉडल TRK 502 और TRK 502X का है।

    इन्हें भारत में अपडेट कर लॉन्च किया जाएगा। कुछ खबरों के अनुसार ये अप्रैल, 2021 में भी लॉन्च हो सकते हैं।

    इनमें BS6 कंप्लायंट 500cc का इंजन दिया जाएगा, जो 46.8bhp की पावर और 46nm का टॉर्क देगा।

    TRK 502 की कीमत 5,30,000-5,50,000 रुपये के बीच और TRK 502X की कीमत 5,70,000-5,90,000 के बीच हो सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    ऑटोमोबाइल

    BMW ने लॉन्च की अपनी शक्तिशाली SUV X5 M कंपिटिशन, 250kph है टॉप स्पीड BMW कार
    रोल्स रॉयस फैंटम सहित ये हैं भारत में बिकने वाली महंगी कारें रोल्स रॉयस
    होंडा एक्टिवा ने पूरे किए 20 साल, खास मौके पर लॉन्च किया एनिवर्सरी एडिशन होंडा एक्टिवा
    अहमदाबाद के इस शख्स ने गाड़ी के 007 नंबर के लिए खर्च दिए 34 लाख रुयये टोयोटा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025