Page Loader
मई में लॉन्च हो सकती हैं ये बाइक और स्कूटर, जानिए कौन-कौन से मॉडल होंगे
भारतीय बाजार में इस महीने कई नए दोपहिया वाहन लॉन्च होंगे (तस्वीर: हस्कवरना)

मई में लॉन्च हो सकती हैं ये बाइक और स्कूटर, जानिए कौन-कौन से मॉडल होंगे

May 01, 2024
12:56 pm

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन बाजार में इस महीने कई कंपनियां अपने नए मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही हैं। मई में लॉन्च होने वाले दोपहिया वाहनों में किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर से लेकर शक्तिशाली स्ट्रीटफाइटर्स बाइक तक शामिल हैं। सबसे पहले बजाज की पल्सर NS400 को 3 मई को लॉन्च किया जाएगा। सबसे बड़ी बजाज पल्सर LED प्रोजेक्टर हेडलैंप क्लस्टर और थंडरबोल्ट-स्टाइल के LED DRL सेटअप के साथ आएगी। इसमें डोमिनार 400 जैसा इंजन और कीमत 2.1 लाख रुपये के आस-पास होगी।

हस्कवरना स्वार्टपिलेन 250

इसी महीने आएगी हस्कवरना की यह दमदार स्ट्रीटफाइटर

मई में हस्कवरना अपनी 2024 स्वार्टपिलेन 250 स्ट्रीटफाइटर को लॉन्च कर सकती है। इसका डिजाइन काफी हद तक स्वार्टपिलेन 401 के समान है। हालांकि, इसमें बड़ी बाइक की तुलना में कलर TFT के बजाय LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल की सुविधा होगी। स्वार्टपिलेन 250 में KTM ड्यूक 250 के समान 249cc, लिक्विड-कूल्ड, SOHC इंजन मिलेगा, जिसे असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस दोपहिया वाहन की कीमत 2.3 लाख रुपये के आस-पास रहने की उम्मीद है।

हीरो जूम स्कूटर 

बजाज चेतक का किफायती मॉडल भी देगा दस्तक 

हीरो मोटोकॉर्प इस महीने जूम 125R और जूम 160 स्कूटर उतार सकती है। दोनों को EICMA 2023 में पेश किया गया था। जूम 125R एक स्पोर्टी 125cc कम्यूटर स्कूटर है, जबकि जूम 160 एक मैक्सी-स्टाइल स्कूटर है। इसके अलावा बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का किफायती वर्जन भी आ सकता है, जिसकी कीमत 1 लाख रुपये के आस-पास होगी। ओकाया 2 मई अपनी पहली डिसरप्टर प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करेगी, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) के आस-पास होगी।