NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / ये हैं भारत में बिकने वाली महंगी बाइक्स, 1.14 करोड़ रुपये तक है कीमत
    अगली खबर
    ये हैं भारत में बिकने वाली महंगी बाइक्स, 1.14 करोड़ रुपये तक है कीमत

    ये हैं भारत में बिकने वाली महंगी बाइक्स, 1.14 करोड़ रुपये तक है कीमत

    लेखन मोना दीक्षित
    Dec 16, 2020
    09:30 pm

    क्या है खबर?

    बाइक चलाने का शौक रखने वाली नई बाइक खरीदते समय उसके फीचर्स पर ध्यान देते हैं।

    हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें महंगी-मंहगी बाइक्स खरीदने का शौक होता है। वे उसके फीचर्स और डिजाइन के आगे बाइक की कीमत नहीं देखते हैं।

    ऐसे लोगों के लिए भारत में कई महंगी बाइक्स मिलती हैं, जिनकी कीमत करोड़ों तक होती है। हमने यहां भारत में मिलने वाली कुछ महंगी बाइक्स के बारे में बताया है।

    #1

    डुकाटी पैनिगेल 1299 सुपरलेगरा (Ducati Panigale 1299 Superleggera)

    भारत में मिलने वाली महंगी बाइक्स में डुकाटी पैनिगेल 1299 सुपरलेगरा का नाम शामिल है।

    दिखने में स्टाइलिश होने के साथ-साथ इसमें कई शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं।

    इसकी कीमत 1.14 करोड़ रुपये (दिल्ली एक्स शोरुम) है।

    इस बाइक में 1285cc का इंजन दिया गया है, जो 208bhp की अधिकतम पावर देता है।

    इसका इंजन छह स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। यह दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

    इसका वजन 167 किलोग्राम है।

    #2

    BMW HP4 रेस (BMW HP4 Race)

    लग्जरी कारों के साथ-साथ BMW लग्जरी बाइक्स भी बनाती है। भारत में उपलब्ध महंगी बाइक्स में इसकी HP4 रेस है।

    भारत में यह 85 लाख रुपये (दिल्ली एक्स शोरुम) की कीमत में मिलती है।

    बेदह स्टाइलिश BMW HP4 रेस में 999cc का दमदार इंजन दिया गया है, जो 13,900rpm पर 215bhp की पावर और 10,000rpm पर 120nm का टॉर्क देता है।

    इंजन छह स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसके ईंधन टैंक में 17.5 लीटर ईंधन आ सकता है।

    #3

    2019 कावासाकी निंजा H2R (2019 Kawasaki Ninja H2R)

    2019 कावासाकी निंजा H2R भी महंगी बाइक्स में से एक है।

    इसकी कीमत 75 लाख रुपये (एक्स शोरुम दिल्ली) है। टॉप स्पीड की बात करें तो इस बाइक की टॉप स्पीड 400kmph है।

    इसमें कंपनी ने 998cc का दमदार इंजन दिया गया है, जो 305bhp की पावर देता है। स्टाइलिश होने के साथ-साथ यह बाइक भारी भी है। इसका वजन 216 किलोग्राम है।

    इसमें ऐसी टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जिसमें स्क्रैच अपने आप हील हो जाते हैं।

    #4

    डुकाटी 1299 पैनिगेल R फाइनल एडिशन (Ducati 1299 Panigale R Final Edition)

    महंगी बाइक्स में डुकाटी की एक और बाइक पैनिगेल R फाइनल एडिशन शामिल है।

    इसकी कीमत 51 लाख रुपये (दिल्ली एक्स शोरुम) है। इसमें भी 1285cc का दमदार L ट्विन सुपरक्वाड्रॉन्गिन इंजन दिया गया है, 206bhp की अधिकतम पावर और 142nm का अधिकतम टॉर्क देता है।

    इसका इंजन छह स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इसका वजन 190 किलो है। यह पिछले मॉडल की तुलना में एडवांस है।

    यह भारत में तीन कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

    #5

    हार्ले डेविडसन CVO (Harley Davidson CVO)

    इस लिस्ट में अगला नाम हार्ले डेविडसन की CVO का है। भारत में इसकी कीमत 50 लाख रुपये (दिल्ली एक्स शोरुम) है।

    इस बाइक में 1923cc का दमदार इंजन दिया गया है। यह भारतीय बाजार में तीन कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

    कंपनी का दावा है कि उसकी यह बाइक 15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। यह कई शानदार फीचर्स से लैस है।

    महंगी बाइक खरीदने वालों के लिए ये बाइक एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    ऑटोमोबाइल

    नवंबर में सबसे ज्यादा बिकी ये कारें, फिर चला मारुति सुजुकी का जादू हुंडई मोटर कंपनी
    भारत में बनी यह इलेक्ट्रिक कार सिगंल चार्ज में चलेगी 500 किलोमीटर से अधिक ऑटो
    दिसंबर में पूरा करें नई कार खरीदने का सपना, टाटा दे रही कई आकर्षक ऑफर्स होंडा
    अगले साल भारतीय बाजार में लॉन्च होने जा रही हैं ये किफायती कारें मारुति सुजुकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025