किफायती दाम में खरीदनी है ऑटोमैटिक कार तो हुंडई सेंट्रो समेत इन ऑप्शन्स पर करें विचार

भारत में समय के साथ-साथ ऑटोमैटिक कारों का चलन बढ़ता जा रही है। इन्हें चलाना काफी आसानी होता है। इन कारों के प्रति लोगों की लोकप्रियता को देखते हुए ज्यादातर ऑटो कंपनियां अपनी सभी कारों को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन में भी लॉन्च कर रही हैं। देश में किफायती कीमत में कई ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली कारें उपलब्ध हैं ताकि सभी वर्ग के लोग इनकी सुविधा उठा पाएं। ऐसी कुछ कारों के बारे में नीचे से जानें।
मारुति सुजुकी ऑल्टो कंपनी की लोकप्रिय कार है। इसके ऑटोमैटिक मॉडल को भी काफी पसंद किया जाता है। इसमें दिया गया 998cc का इंजन 6,000rpm पर 67bhp की अधिकतम पावर और 3,500rpm पर 90nm का अधिकतम टॉर्क देता है। इसका इंजन पांच स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। भारतीय बाजार में यह 4.5 लाख रुपये की कीमत में उपलब्ध है। बता दें कि इस कार का व्हीलबेस 2,360mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 160mm है।
भारत में मिलने वाली सस्ती ऑटोमैटिक कारों में डैटसन रेडी-गो भी शामिल है। इसमें दिया गया BS6 कम्प्लायंट 0.8 लीटर का पेट्रोल इंजन 54bhp की पॉवर और 72nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। वहीं, 1.0 लीटर का इंजन 69bhp की पावर और 91nm का टॉर्क देने में सक्षम है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 4.77 लाख रुपये है। इसका केबिन पांच सीटों के साथ-साथ की शानदार फीचर्स से लैस है।
भारत में सबसे ज्यादा मारुति सुजुकी की कारें पसंद की जाती हैं। इसकी सेलेरियो का ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाला मॉडल भारत में मौजूद सस्ती ऑटोमैटिक कारों में से है। इसके चार ऑटोमैटिक वेरिएंट्स बाजार में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 5.23 लाख रुपये से 5.58 लाख रुपये के बीच में है। इसमें BS6 मानकों को पूरा करने वाला 998cc का इंजन दिया गया है, जो 67.04bhp की पावर और 90nm का टॉर्क देता है।
भारतीय बाजार में मिलने वाली सस्ती ऑटोमैटिक कारों में हुंडई की कार सेंट्रो भी गिनी जाती है। इसके भारतीय बाजार में तीन वेरिएंट्स मौजूद हैं, जिनकी कीमत 5.58 लाख रुपये से लेकर 6.31 लाख रुपये के बीच में है। इस कार में BS6 कंप्लायंट 1086cc का इंजन दिया गया है, जो 69bhp की अधिकतम पावर और 99nm का टॉर्क देता है। इसका इंजन पांच स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है।
सस्ती ऑटोमैटिक कारों की लिस्ट में अगला नाम रेनो क्विड RXL इजी-R का है। इसे काफी पसंद किया जाता है। इसकी कीमत 6.29 लाख रुपये (दिल्ली एक्स) है। इसमें कंपनी ने 999cc का इंजन दिया है, जो 6,250rpm पर 71bhp की पावर और 3,500rpm पर 96nm का टॉर्क देता है। इसके केबिन में सात लोगों के बैठने की जगह दी गई है। यह कार भारत में पांच कलर्स ऑप्शन्स में मिलती है।