Page Loader
यूरोप में SUVs बनी यातायात के लिए खतरा, पार्किंग में भी मुश्किल
यूरोप में SUVs बढ़ती चौड़ाई यातायात की समस्या पैदा कर रही है

यूरोप में SUVs बनी यातायात के लिए खतरा, पार्किंग में भी मुश्किल

Jan 29, 2024
05:18 pm

क्या है खबर?

दुनियाभर में बड़ी बॉक्सी स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (SUVs) की मांग और बिक्री में तेजी देखने को मिल रही है। यूरोप में SUVs यातायात के लिए बड़ी परेशानी का सबब बनती जा रही हैं। एक अध्ययन से पता चला है कि यूरोप की सड़कों पर 2,039mm तक की चौड़ाई वाली SUV तेजी से बढ़ती जा रही हैं। बड़ी गाड़ियों ने पार्किंग की जगह पर कब्जा जमा लिया है। इससे कई शहरों में यातायात की बड़ी समस्या पैदा हो गई है।

खुलासा 

हर 2 साल में गाड़ियों की बढ़ रही चौड़ाई 

ट्रांसपोर्ट एंड एनवायरनमेंट (T&E) के एक अध्ययन से पता चला है कि SUVs का आकार बढ़ने से पार्किंग की जगह खत्म होती जा रही है। यह समस्या पूरे यूरोप के पुराने शहरों में ज्यादा है, जहां सड़कें संकरी हैं। अध्ययन में दावा किया गया है कि महाद्वीप में कारें औसतन हर 2 साल में लगभग 10mm चौड़ी हो रही हैं, जो दूसरे उपयोग में आने वाली जगह का अतिक्रमण कर रही हैं। इससे यातायात प्रबंधन में परेशानी हो रही है।

मांग 

हस्तक्षेप के बिना जारी रहेगी स्थिति 

अध्ययन में यूरोपीय संघ से नियामक हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि इसके बिना यह प्रवृत्ति जारी रह सकती है। इससे शहर की सड़कों पर पैदल चलने वालों और साइकिल चलाने वालों के लिए खतरनाक स्थिति पैदा हो जाएगी। वर्तमान में यूरोपीय संघ में सभी वाहनों के लिए अधिकतम अनुमत चौड़ाई 2,550mm रखी है। यह कानून 90 के दशक के मध्य में बसों और ट्रकों के आकार को सीमित करने के लिए लागू किया गया था।