Loading...
टेस्ला की फ्लाइंग कार रोडस्टर की भारत में बुकिंग शुरू, जानिए कितना पैसा देना होगा
टेस्ला ने रोडस्टर के लिए भारत में बुकिंग शुरू की है

टेस्ला की फ्लाइंग कार रोडस्टर की भारत में बुकिंग शुरू, जानिए कितना पैसा देना होगा

Oct 18, 2026
05:30 pm

क्या है खबर?

टेस्ला ने हाल ही में टेक्सास में पेश की गई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार रोडस्टर के लिए भारत में भी बुकिंग खोल दी है। इसमें 'थ्रस्ट' कॉन्फिगरेशन के लिए कुल बुकिंग भुगतान 2.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि रोडस्टर परफॉरमेंस के लिए 50.06 लाख रुपये देने होंगे। ग्राहकों को शुरुआत में 5.01 लाख रुपये का भुगतान करना होगा और बाकी की रकम 10 दिनों के भीतर देनी होगी। यह गाड़ी की अंतिम कीमत नहीं है, केवल बुकिंग राशि है।

बुकिंग 

पूरा पैसा जमा नहीं कराया तो बुकिंग हो जाएगी रद्द

टेस्ला की भारतीय वेबसाइट के अनुसार, शुरुआती 5.01 लाख रुपये का भुगतान पूरी तरह से वापस मिलने योग्य है।

यह भी बताया गया है कि भुगतान मिलने तक बुकिंग पक्की नहीं मानी जाएगी और अगर, 10 दिनों के भीतर भुगतान पूरा नहीं किया जाता है तो इसे रद्द किया जा सकता है।

कंपनी का कहना है कि 2028 में केवल लेफ्ट-हैंड-ड्राइव कारों का उत्पादन शुरू होगा। राइट-हैंड-ड्राइव कारों के उत्पादन के लिए अभी कोई समय-सीमा घोषित नहीं की गई है।

कॉन्फिगरेशन

गाड़ी में कितने लोगों के बैठने की व्यवस्था?

रोडस्टर परफॉर्मेंस में 2 लोगों के बैठने की व्यवस्था है और इसमें एक्टिव एयरोडायनामिक्स के साथ-साथ मल्टी-मोड सक्शन सिस्टम भी है।

यह सिस्टम अतिरिक्त डाउनफोर्स उत्पन्न करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे टायरों को ग्रिप बनाए रखने में मदद मिलती है। थ्रस्ट में एक्सेलरेशन थ्रस्टर्स भी शामिल हैं।

टेस्ला इस 2-सीटर कॉन्फिगरेशन को रेस के लिए तैयार बताती है और इसकी उपलब्धता सीमित है। 'थ्रस्ट' की उपलब्धता स्थानीय कानूनों और नियामक आवश्यकताओं के अधीन है।

ADVERTISEMENT

फीचर 

इन खास सुविधाओं से लैस होगी कार 

रोडस्टर का डिजाइन SR-71 और F-35 विमानों से प्रेरित है, जिसमें छिपी हुई हेडलाइट्स, हटाने योग्य ग्लास रूफ पैनल है। इसमें एक्टिव रियर विंग हैं, जो एयरब्रेक का भी काम करती है।

इसके केबिन में स्टीयरिंग योक, मुड़ी हुई टचस्क्रीन और एडजेस्टेबल पैडल, कार्बन सिरेमिक ब्रेक और एडजेस्टेबल स्पूल-वॉल्व डैम्पर दिए हैं।

इलेक्ट्रिक कार के पिछले एक्सल पर 1MW (1,341hp) की पावर वाली 2 इलेक्ट्रिक मोटर और 483 किलोमीटर की रेंज वाली 4680-सेल वाली बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।

ADVERTISEMENT