भारत में बढ़ने लगी टेस्ला कारों की बिक्री, कीमत में कटौती का असर
क्या है खबर?
एलन मस्क की टेस्ला ने भारत में जुलाई में सबसे ज्यादा मासिक बिक्री हासिल की है। वाहन पोर्टल के डाटा के अनुसार, इस दाैरान 115 मॉडल-Y की डिलीवरी की गई। यह आंकड़ा पिछले साल के सबसे अच्छे प्रदर्शन को भी पार कर गया, जब 69 गाड़ियों की बिक्री हुई थी। शानदार प्रदर्शन जून में मॉडल-Y की कीमत में की गई 9 लाख रुपये की कटौती के बाद हुआ है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत कम हो गई है।
कुल बिक्री
कुल बिक्री 600 के पार
जुलाई में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत टेस्ला ने उस महीने बेची गई कुल 736 लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों में 16 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल कर ली।
यह BMW (390) और मर्सिडीज-बेंज (174) से तो पीछे रही, लेकिन वोल्वो (51) से आगे निकल गई।
सितंबर, 2025 में डिलीवरी शुरू होने से लेकर इस साल जुलाई तक कंपनी ने कुल 578 गाड़ियां बेची और अगस्त के पहले 16 दिनों में बिकी 60 गाड़ियाें से यह आंकड़ा 600 के पार चला गया।
कीमत
कितनी है मॉडल-Y की कीमत?
टेस्ला भारत में फिलहाल मॉडल-Y को 5-सीटर और 6-सीटर मॉडल-Y L बेच रही है, जिनकी कीमत 50.89 लाख रुपये से 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
5-सीटर वाले प्रीमियम RWD वेरिएंट में 64kWh की बैटरी है, जो 500 किलोमीटर की रेंज देती है।
प्रीमियम लॉन्ग रेंज RWD में 84.2kWh की बैटरी 661 किलोमीटर और 6-सीटर मॉडल-Y L 681 किलोमीटर की रेंज देती है। अब यह गाड़ी भारत में नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स के साथ उपलब्ध है।