Page Loader
टाटा के लिए बिक्री के लिहाज से कैसा गुजरा नवंबर? जानिए सेल्स रिपोर्ट 
टाटा ने पिछले महीने 47,000 से ज्यादा गाड़ियां बेची हैं (तस्वीर: टाटा मोटर्स)

टाटा के लिए बिक्री के लिहाज से कैसा गुजरा नवंबर? जानिए सेल्स रिपोर्ट 

Dec 01, 2024
03:54 pm

क्या है खबर?

दिसंबर शुरू होने के साथ ही देश की वाहन निर्माता कंपनियां अपने मासिक बिक्री आंकड़ों का खुलासा कर रही हैं। अब टाटा मोटर्स ने सेल्स रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, नवंबर में उसने घरेलू बाजार में 47,063 गाड़ियां बेची हैं। यह पिछले साल नवंबर में बेची गई 46,068 गाड़ियों की तुलना में सालाना 2 प्रतिशत बढ़त है। इसकी तुलना में त्योहारी सीजन के चलते अक्टूबर में बिक्री 48,131 थोड़ी अधिक रही थी।

इलेक्ट्रिक कार 

ऐसी रही है इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 

कंपनी ने नवंबर के दौरान इलेक्ट्रिक कार बिक्री में भी बढ़त हासिल की है, जो सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़ गया है। पिछले महीने टाटा ने 5,202 इलेक्ट्रिक कार बेची हैं, जो पिछले साल इसी महीने में 4,761 रही थीं। हालांकि, मासिक आधार पर EVs की बिक्री में 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। कार निर्माता ने अक्टूबर में 5,355 EVs बेचे हैं। कंपनी ने कहा है कि इलेक्ट्रिक कार बाजार में उसकी 65 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है।

योजना 

इलेक्ट्रिक कार पोर्टफोलियो का करेगी विस्तार 

टाटा अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो के विस्तार की तैयारी कर रही है। इसके तहत उसकी 10 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में टाटा हैरियर EV को पेश किया जा सकता है, जो महिंद्रा XEV 9e को टक्कर देगी। इसका डिजाइन ICE मॉडल से मिलता-जुलता होगा, लेकिन ग्रिल, अलाॅय व्हील्स और बंपर में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद टाटा सिएरा EV भारतीय बाजार में दस्तक देगी।