टाटा ने भारत में बेची 40 लाख कारें, सेफ्टी के मामले में जीता लोगों का दिल
क्या है खबर?
भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने अब तक भारत में 40 लाख यूनिट्स बेचने का रिकॉर्ड बना लिया है।
टाटा की कारों में दिए गए बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स और शक्तिशाली इंजन के कारण इन्हें काफी पसंद किया जाता है।
इस मौके पर कंपनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें अभिनेता अनुपम खेर कंपनी के बीते दशकों की कहानी सुना रहे हैं। उन्होंने इसमें बताया कि कंपनी ने शुरुआत कैसे हुई थी और वह कैसे काम करती है।
कंपनी
साल 1945 में हुई थी कंपनी की शुरुआत
इसके साथ ही कंपनी ने इस मौके पर 'WeLoveYou4million' क्विज भी शुरू किया है। इस क्विज की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर की गई है।
इसमें हिस्सा लेकर लोग कारों के स्केल मॉडल्स भी जीत सकते हैं।
बता दें कि कंपनी की शुरुआत 1945 में हुई थी। इसके बाद कंपनी ने भारतीय बाजार में एक से एक अच्छी कारें लॉन्च की।
कंपनी की BS6 कंप्लायंट इंजन वाली कारों में टियागो, टिगोर, हैरियर और अल्ट्रोज आदि शामिल हैं।
NCAP ग्लोबल प्रोग्राम
टाटा की इन कारों को मिली पांच स्टार रेटिंग
कुछ दिनों पहले हुए NCAP ग्लोबल प्रोग्राम में टाटा की कारों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।
इस टेस्ट में अल्ट्रोज और नेक्सन को सुरक्षा के मामले में पांच स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है।
इसका मतलब यह है कि दुर्घटना के दौरान इन कारों के ड्राइवर और मौजूद यात्रियों को अधिक नुकसान नहीं पहुंचेगा। ये दोनों कारें ही देश की सबसे सुरक्षित कारों में से हैं।
यह भी एक कारण है इसकी कारों को अधिक पसंद किया जाता है।
जानकारी
पिछले कुछ सालों में तकनीकी में किया सुधार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने पिछले एक दशक में पैसेंजर व्हीकल्स की काफी बिक्री की है।
अभी कार बाजार में हिस्सेदारी के मामले में टाटा मारुति सुजुकी और हुंडई के बाद तीसरे स्थान पर है।
पिछले कुछ सालों में कंपनी ने अपनी कार की तकनीकी में सुधार कर उन्हें बेहतरीन बनाया है।
यही नहीं टाटा की कारों का लुक और इंटीरियर भी ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
टियोगा
टियागो की बिक चुकी तीन लाख से अधिक यूनिट्स
अभी तक कंपनी ने नेक्सन की डेढ़ लाख यूनिट्स बेच ली हैं। इसके अलावा टाटा टियागो की भी तीन लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं।
टाटा मोटर्स की SUV कार हैरियर की शुरुआत धीमी हुई थी, लेकिन अब ग्राहकों के बीच इसे भी काफी पसंद किया जा रहा है।
अपनी बिक्री में बढ़ावा करने के लिए टाटा ने पोस्ट फेस्टिव ऑफर की घोषणा की है। इसमें ग्राहकों को सोने सहित कई चीजें जीतने का मौका मिल रहा है।
बिक्री
सितंबर में बिक्री के मामले ने कंपनी ने तोड़ा रिकॉर्ड
टाटा ने इस साल सितंबर में काफी अच्छी बिक्री की। इस साल सितंबर में टाटा की 21,200 यूनिट्स बिकी थी।
वहीं, पिछले साल कंपनी ने सितंबर माह में 8,097 यूनिट्स बेची थी। इसे देख कहा जा सकता है कि कंपनी ने बिक्री में कई फीसदी का इजाफा दर्ज किया और ऐसा कर उसने अपना पिछले आठ सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है।
पिछले आठ सालों में कंपनी ने कभी भी बिक्री में इतना इजाफा नहीं किया था।