
टाटा ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV के बढ़ाए दाम, जानिये नई कीमत
क्या है खबर?
जहां एक तरह फेस्टिव सीजन में ज्यादातर ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए डिस्काउंट सहित कई ऑफर दे रही हैं। वहीं दूसरी तरफ टाटा मोटर्स ने देश में अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV नेक्सन EV की कीमत में इजाफा कर दिया है।
कंपनी ने नेक्सन XZ प्लस और XZ प्लस LUX वेरिएंट्स की कीमतों को 26,000 रुपये तक बढ़ा दिया है।
हालांकि, एंट्री लेवल वेरिएंट XM की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कीमत
क्या हैं नई कीमतें?
बता दें कि नेक्सन EV के XM वेरिएंट के दाम अभी भी 13.99 लाख रुपये (दिल्ली एक्स शोरूम) हैं।
वहीं कीमत बढ़ने के बाद अब भारतीय बाजार में XZ प्लस 15.25 लाख रुपये में और XZ प्लस LUX 16.25 लाख रुपये में उपलब्ध है।
कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर टाटा का कहना है कि कच्चे माल के दामों में इजाफा होने के कारण कंपनी ने यह फैसला लिया है।
बैटरी
एक घंटे में 80 प्रतिशत चार्ज होती है बैटरी
टाटा की नेक्सन EV की खासियत की बात करें तो बता दें कि इसे टाटा की ZConnect टेक्नोलॉजी से तैयार किया गया है।
इसमें 30.2kwh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस SUV की बैटरी एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
इसके साथ ही इसकी बैटरी 15A के चार्जर से आठ घंटे में 20 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
जानकारी
क्या है टॉप स्पीड?
इसकी बैटरी 129bhp की पॉवर और 245nm का टॉर्क जनरेट करता है।
एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह 312 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।
आपकी जानकारी के लिे बता दें यह केवल 4.6 सेंकड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
वहीं 9.9 सेकंड में यह SUV 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है।
जानकारी
पिछले चार महीने में बिकी कितनी यूनिट्स?
यह जून से सितंबर तक देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। इन चार महीनों में इसकी 1,151 यूनिट्स बिक थीं। इसकी मई में 78 यूनिट्स, जून में 188, जुलाई में 286, अगस्त में 296 और सितंबर में 303 यूनिट्स बिकी थीं।
अन्य कारें
इन कारों पर मिल रहा डिस्काउंट
टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक कार के दाम बढ़ा दिए हैं, लेकिन वह फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को लुभाने के लिए कई कारों पर डिस्काउंट भी दे रही है।
कंपनी अपनी कारों पर 70,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इतना ही नहीं छूट के साथ-साथ लोग टाटा की कारों को कम मासिक किस्त पर भी खरीद सकते हैं।
हालांकि, यह ऑफर सीमित समय के लिए है। पूरी जानकारी के लिए यहां टैप करें।