Page Loader
टाटा मोटर्स समूह ने नए वाहनों और टेक्नोलॉजी में निवेश बढ़ाया, जानें कितना किया 
टाटा समूह वित्त वर्ष 2025 में 43,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

टाटा मोटर्स समूह ने नए वाहनों और टेक्नोलॉजी में निवेश बढ़ाया, जानें कितना किया 

May 19, 2024
03:17 pm

क्या है खबर?

टाटा मोटर्स समूह ने वित्त वर्ष 2024-25 में नए वाहनों और टेक्नोलॉजी में अपना निवेश बढ़ाकर 43,000 करोड़ रुपये कर दिया है। इसमें उसकी ब्रिटिश कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने अधिकतम हिस्सेदारी है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 में समूह ने JLR के लिए 3 अरब पाउंड (लगभग 30,000 करोड़ रुपये) और टाटा मोटर्स के लिए 8,000 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

JLR 

JLR में इतना करेगी निवेश 

ग्रुप के मुख्य वित्तीय अधिकारी पीबी बालाजी ने कहा, "JLR द्वारा निवेश 3.3 अरब पाउंड (33,000 करोड़ रुपये से अधिक) पर समाप्त हुआ और टाटा मोटर्स ने 8,200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया, इसलिए वित्त वर्ष 2024 में हमारा कुल निवेश लगभग 41,200 करोड़ रुपये था।" वित्त वर्ष 2025 को लेकर उन्होंने कहा, "JLR के लिए निवेश 3.5 अरब पाउंड (35,000 करोड़ रुपये) से अधिक है क्योंकि हमारे पास सभी उत्पाद योजनाएं एक साथ आ रही हैं।"

नए वाहन 

2026 में रेंज रोवर BEV लाएगी JLR

नए वाहन लॉन्च के बारे में JLR के मुख्य वित्तीय अधिकारी रिचर्ड मोलिनेक्स ने कहा, "वित्त वर्ष 2026 में हमारे नए उत्पाद हिट होना शुरू होंगे। तब बाजार में रेंज रोवर BEV और अन्य उत्पाद भी होंगे।" रेंज रोवर BEV को लेकर उन्होंने कहा, "यह कोई बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) नहीं है, जिसे रेंज रोवर के रूप में बेचा जाएगा। यह BEV पावरट्रेन वाला रेंज रोवर है।" इसके अलावा कंपनी अपडेटेड रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट भी पेश करेगी।