Page Loader
स्कोडा ऑक्टाविया RS की भारत में अगले महीने दिखेगी झलक, जानिए क्या मिलते हैं फीचर 
स्कोडा ऑक्टाविया RS अगले महीने भारत में प्रदर्शित होगी (तस्वीर: स्कोडा)

स्कोडा ऑक्टाविया RS की भारत में अगले महीने दिखेगी झलक, जानिए क्या मिलते हैं फीचर 

Dec 30, 2024
10:40 am

क्या है खबर?

चेक गणराज्य की कार निर्माता स्कोडा अपनी नई जनरेशन की ऑक्टाविया RS को 17 जनवरी, 2025 से होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में प्रदर्शित करने जा रही है। यह परफॉर्मेंस सेडान उन गाड़ियों में से एक हो सकती है, जिन्हें कंपनी 2025 में भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। स्कोडा मोबिलिटी एक्सपो के दौरान एलरोक EV, नई एनाक iV के अलावा नई सुपर्ब और कोडियाक को भी पेश कर सकती है।

खासियत 

इन सुविधाओं के साथ आती है ऑक्टाविया RS

अपडेटेड ऑक्टाविया RS कार का डिजाइन नई जनरेशन की स्कोडा ऑक्टाविया जैसा ही है, लेकिन यह RS बैजिंग, नए व्हील और पेंट स्कीम के साथ आती है। केबिन में बॉडी कलर एक्सेंट और स्टीयरिंग व्हील पर RS बैजिंग, डैशबोर्ड में कार्बन फाइबर इंसर्ट, RS-स्पेसिफिक अपहोल्स्ट्री और इंफोटेनमेंट स्क्रीन के लिए RS ग्राफिक्स मिलते हैं। स्कोडा ऑक्टाविया 2 दशकों से अधिक समय तक भारतीय बाजार में बिक्री पर थी और BS6 फेज-2 के चलते इसे 2023 में बंद कर दिया गया।

पावरट्रेन 

ऑक्टाविया RS में मिलता है दमदार इंजन 

ऑक्टाविया RS में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 264bhp की अधिकतम पावर और 370Nm का टॉर्क पैदा करता है। ट्रांसमिशन को आसान बनाने के लिए 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स की सुविधा दी गई है। यह सेटअप इसे 6.4 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार देने में सक्षम है, जो इसे विश्व स्तर पर सबसे तेज फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) कारों में से एक बनाता है। इसे करीब 45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।