Page Loader
अगले साल भारतीय बाजार में दमदार इंजन के साथ उतरेगी स्पोर्टी लुक वाली ऑक्टेविया फेसलिफ्ट

अगले साल भारतीय बाजार में दमदार इंजन के साथ उतरेगी स्पोर्टी लुक वाली ऑक्टेविया फेसलिफ्ट

Nov 29, 2020
07:30 am

क्या है खबर?

कार निर्माता कंपनी स्कोडा इंडिया के निदेशक जैक हॉलिस ने घोषणा कर बताया कि साल 2021 की दूसरी तिमाही में कंपनी भारत में अपनी सेडान कार ऑक्टेविया फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली है। चौथी जेनरेशन के इस मॉडल को नया और आकर्षक लुक दिया गया है। इसका केबिन भी काफी आकर्षक है। कार को अधिक पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें BS6 मानकों को पूरा करने वाला इंजन लगाया है। आइए, फीचर्स और कीमत जानें।

केबिन

केबिन में दी गई पांच सीटें

नई ऑक्टेविया में क्लाइमेट कंट्रोल और पावर स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसके केबिन में पांच लोगों के बैठने के लिए काफी जगह दी गई है। साथ ही इस नई सेडान में कनेक्टिविटी के लिए कई ऑप्शन्स दिए गए हैं। इसके केबिन में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग्स, EBD के साथ ABS और एक रियर व्यू कैमरा भी दिया गया है।

लुक

कार को दिया गया स्पोर्टी लुक

नई स्कोडा ऑक्टेविया को स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसमें ढलान वाली छत होगी और क्रोम से घिरा हुआ ग्रिल दिया जाएगा। इसको अधिक आकर्षक बनाने के लिए कार में मस्कुलर बोनट दिया गया है। इस सेडान में ब्लैक आउट बी पिलर्स, OVVMs और 17 इंच के डिजाइनर एलॉय व्हील लगाए गए हैं, जो लोगों के आकर्षण का क्रेंद बनेंगे। बता दें कि इसमें LED टेललाइट्स जैसे लाइटिंग फीचर्स भी दिए गए हैं।

इंजन

काफी दमदार है इंजन

स्कोडा की इस नई ऑक्टेविया फेसलिफ्ट में BS6 कंप्लायंट 2.0 लीटर का TSI पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 187bhp की अधिकतम पावर और 320nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसमें सात स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिए गए हैं। इसे अगले साल भारत में लगभग 36 लाख रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि अभी इसकी लॉन्चिंग डेट की घोषणा नहीं की गई है।

अन्य कारें

ये कारें भी अगले साल होंगी लॉन्च

अगले साल स्कोडा सिर्फ नई ऑक्टेविया फेसलिफ्ट ही नहीं बल्कि अन्य कारें भी लॉन्च करने वाली है। इसमें स्कोडा की मिड साइज SUV विजन इन और नई रैपिड शामिल हैं। विजन इन को अप्रैल से जून के बीच में और नई रैपिड को मार्च में लॉन्च किया जाएगा। नई रैपिड की कीमत 8-13 लाख रुपये के बीच और SUV विजन इन की कीमत 9-15 लाख रुपये के बीच हो सकती है। दोनों ही कारों में शानदार फीचर्स दिए गए हैं।