
रॉयल एनफील्ड ने बढ़ाए अपने चार मॉडल्स के दाम, ये हैं उनकी नई कीमतें
क्या है खबर?
भारत में रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को काफी पसंद किया जा रहा है। अच्छे फीचर्स की बाइक लेने की इच्छा रखने वाले ज्यादातर लोगों की यह पहली पसंद होती है।
ऐसे लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि रॉयल एनफील्ड ने अपनी बाइक्स की कीमतों को बढ़ा दिया है।
भारत में अब हिमालयन, क्लासिक 350, इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल GT 650 बाइक्स पहले से मंहगी मिलेंगी।
इनकी कीमतों में लगभग 2,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है।
#1
क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350)
रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 बाइक की कीमत को 1,838 रुपये बढ़ाया गया है। इसकी शुरूआती कीमत 1.61 लाख रुपये है।
इसे नेकेड स्ट्रीट डिजाइन दी गई है, जिसमें गोल हेडलैम्प लगा है।
इसमें BS6 के मानकों पर खरा उतरने वाला 346cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 5,250rpm पर 19.1hp की पावर और 4,000rpm पर 28Nm का टॉर्क देता है।
सुरक्षा के लिए इसमें आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक हैं।
#2
हिमालयन (Himalayan)
BS6 के मानकों को पूरा करने वाली हिमालयन के दाम को 1,837 रुपये बढ़ाया गया है।
इसकी शुरूआती कीमत 1.91 लाख रुपये है। इसमें ऑफ रोड फ्रेंडली टायर्स के साथ-साथ गोल आकार की हेडलाइट और स्पोक व्हील्स लगे हैं।
इसमें 411cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन है, जो 24.5hp की पावर और 32Nm का टॉर्क देता है।
सुरक्षा के लिए पीछे के पहिये पर डिस्क ब्रेक लगा हैं।
#3
इंटरसेप्टर 650 (Interceptor 650)
रॉयल एनफील्ड ने इंटरसेप्टर 650 की कीमत में 1,837 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी है। इसकी शुरूआती कीमत 2.66 लाख रुपये है।
इस बाइक में बल्बनुमा हेडलैंप और एलॉय व्हील दिए गए हैं।
बाइक यात्रियों की सुरक्षा के लिए ABS के साथ-साथ आगे और पीछे के पहियों पर डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं।
यह 648cc के एयर कूल्ड इंजन पर चलती है, जो 46.9hp की अधिकतम पावर और 52Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है।
#4
कॉन्टिनेंटल GT 650 (Continental GT 650)
कॉन्टिनेंटल GT 650 की डिजाइन काफी आकर्षिक है। इसकी कीमत को भी 1,837 रुपये बढ़ाया गया है।
इस बाइक की शुरुआती कीमत 2.9 लाख रुपये है। इसमें भी बल्बनुमा हेडलैंप, और स्पोक व्हील्स लगाए गए हैं।
इसका इंजन 648cc का है, जो अधिकतम 46.9hp की पावर और 52Nm का टॉर्क देता है।
सुरक्षा के लिए बाइक में दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक भी लगाए गए हैं।
इन सभी बाइक्स के फीचर्स काफी शानदार हैं।