NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 भारत में 3.37 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च, जानिए फीचर्स
    अगली खबर
    रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 भारत में 3.37 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च, जानिए फीचर्स
    रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 भारत में लॉन्च (तस्वीर: रॉयल एनफील्ड)

    रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 भारत में 3.37 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च, जानिए फीचर्स

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Mar 27, 2025
    03:28 pm

    क्या है खबर?

    रॉयल एनफील्ड ने भारत में क्लासिक 650 को लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 3.37 लाख रुपये है।

    यह कंपनी की छठी 650cc बाइक है, जिसे पहली बार नवंबर 2024 में पेश किया गया था। यह सुपर मेटियोर 650 और शॉटगन 650 वाले प्लेटफॉर्म पर बनी है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं।

    अब यह भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे लॉन्ग राइडिंग के लिए खास तौर पर डिजाइन किया है।

    डिजाइन

    कैसी है इस नए बाइक की डिजाइन?

    क्लासिक 650 दिखने में क्लासिक 350 जैसी लगती है।

    इसमें गोल LED हेडलाइट, टियरड्रॉप फ्यूल टैंक और ट्विन एग्जॉस्ट दिए गए हैं। इसका व्हीलबेस 1475mm और सीट की ऊंचाई 800mm है। बाइक 19-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर वायर-स्पोक व्हील्स पर चलती है।

    ब्रेकिंग के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS के साथ 320mm फ्रंट और 300mm रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। यह बाइक आधुनिक लुक और क्लासिक डिजाइन का बेहतरीन मिश्रण है।

    परफॉर्मेंस

    इंजन और परफॉर्मेंस

    इसमें 648cc पैरेलल-ट्विन, ऑयल-कूल्ड इंजन है, जो 46.4 bhp पावर और 52.3 Nm टॉर्क देता है।

    यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है और इसमें स्लिप-असिस्ट क्लच दिया गया है। बाइक में 43mm फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क्स और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर हैं, जिससे सफर आरामदायक बनता है।

    इसमें डिजिटल-एनालॉग डिस्प्ले, ट्रिपर नेविगेशन और टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। यह शक्ति और स्टाइल दोनों का संतुलन बनाए रखती है।

    कीमत

    कितनी है इसकी कीमत? 

    रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 3 वेरिएंट में आती है, जिसमें हॉटरोड (3.37 लाख रुपये), क्लासिक (3.41 लाख रुपये) और क्रोम (3.50 लाख रुपये)।

    इसका फ्यूल टैंक 14.8 लीटर का है और ग्राउंड क्लीयरेंस 154mm है। यह बाइक भारत में डीलरशिप पर उपलब्ध है और इसे बुक किया जा सकता है।

    आज लौन्च हुई रॉयल एनफील्ड की इस नई बाइक को लॉन्ग राइडिंग के शौकीनों के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रॉयल एनफील्ड बाइक

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    रॉयल एनफील्ड बाइक

    रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक 4 नवंबर को होगी पेश, जानिए क्या होगा खास  इलेक्ट्रिक बाइक
    रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर बियर 650 इस साल के अंत तक देगी दस्तक, जानिए क्या मिलेंगे फीचर  रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650
    EICMA 2024 में पेश होंगी ये 3 शीर्ष मोटरसाइकिल, जानिए क्या हाेगा इनमें खास  KTM मोटरसाइकिल
    नई रॉयल एनफील्ड हंटर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जानिए मौजूदा मॉडल से कितनी अलग  रॉयल एनफील्ड हंटर 350
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025