Page Loader
रेनो क्विड EV के डिजाइन की दिखी झलक, जानिए कैसा होगा 
रेनो क्विड EV डासिया स्प्रिंग से मिलती-जुलती होगी (तस्वीर: एक्स/@OtsileJK)

रेनो क्विड EV के डिजाइन की दिखी झलक, जानिए कैसा होगा 

Jul 15, 2025
12:01 pm

क्या है खबर?

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती लोकप्रियता को भुनाने के लिए कार निर्माता नए मॉडल लाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। अब इसमें रेनो का भी नाम जुड़ गया है, जो अपने पोर्टफोलियो में एक EV जोड़ने की तैयारी में है। हाल ही में रेनो क्विड के इलेक्ट्रिक मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। तस्वीरें इसके डिजाइन और कुछ फीचर्स का खुलासा करती हैं। यह इस साल के अंत या 2026 की शुरुआत में दस्तक देगी।

लुक 

ऐसा होगा भारतीय मॉडल का लुक

डायमेंशन के मामले में रेनो क्विड EV काफी हद तक अपने पेट्रोल मॉडल जैसी ही है। यह यूरोप में बेची जाने वाली डासिया स्प्रिंग से मिलती-जुलती हो सकती है, जिसमें नई जनरेशन रेनो डस्टर से कई समानताएं हैं। इसमें विशिष्ट Y-आकार के लाइटिंग एलिमेंट, पूरी चौड़ाई वाली LED स्ट्रिप और बड़ा बंपर शामिल हैं। भारतीय मॉडल में मजबूत डिजाइन मिलेगा, जिसमें चौकोर व्हील आर्च, मोटी बॉडी क्लैडिंग और डोर मोल्डिंग स्पोर्टी अलॉय व्हील्स शामिल हैं।

बैटरी पैक 

यूरोपीय मॉडल के समान होगा बैटरी पैक

रेनो क्विड EV के इंटीरियर की अभी तक कोई झलक नहीं मिली है। इसमें 10-इंच टचस्क्रीन, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और USB पोर्ट, व्हीकल टू लोड (V2L) जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें डासिया स्प्रिंग से 26.8kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक उधार लिया जा सकता है, जो 225 किलोमीटर तक की रेंज देगा। इसकी शुरुआती कीमत 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास हो सकती है। यह टाटा टियागो EV, MG कॉमेट EV और सिट्रॉन eC3 से मुकाबला करेगी।