Loading...
रेनो डस्टर हाइब्रिड भारत में लॉन्च, जानिए कितना देगी माइलेज
रेनो डस्टर हाइब्रिड ज्यादा माइलेज के साथ आती है

रेनो डस्टर हाइब्रिड भारत में लॉन्च, जानिए कितना देगी माइलेज

Oct 17, 2026
03:11 pm

क्या है खबर?

रेनो ने भारत में डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ई-टेक 160 को लॉन्च कर दिया है, जिससे SUV की मौजूदा टर्बो-पेट्रोल लाइनअप का विस्तार हुआ है। ARAI प्रमाणित 29 किलाेमीटर प्रति लीटर के माइलेज के साथ यह हाइब्रिड कार उन खरीदारों के लिए है, जो बेहतर प्रदर्शन के साथ-साथ कम ईंधन की खपत चाहते हैं। यह मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन को टक्कर देगी। यह 3 वेरिएंट्स- इवोल्यूशन, टेक्नो और इमोशन में उपलब्ध होगी।

बदलाव 

मौजूदा मॉडल से कितनी है अलग?

रेनो डस्टर के हाइब्रिड मॉडल में रोशनी वाली ग्रिल और फ्रीक्वेंसी डिपेंडेंट डैंपर्स दिए गए हैं, जो इसे नॉन-हाइब्रिड डस्टर के मुकाबले बेहतर फीचर्स वाली कार बनाते हैं।

इसमें 2 नई इंटीरियर थीम जोड़ी गई हैं, जिनमें हल्के रंग के पिलर्स के साथ 'ड्यून ब्राउन' थीम शामिल है।

इसके साथ 7 साल की वारंटी और बैटरी पर 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर की वारंटी मिलती है। साथ ही 89,900 रुपये में 'रेनो प्रोटेक्ट 360' का विकल्प भी है।

पावरट्रेन 

ई-टेक तकनीक से लैस है पावरट्रेन 

डस्टर ई-टेक 160 में इस सेगमेंट का सबसे बड़ा 1.8-लीटर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसमें 350 बार डायरेक्ट इंजेक्शन, 2 इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh की बैटरी शामिल है।

यह पूरा सिस्टम 160PS की पावर देता है, जिसे एक इंटेलिजेंट मल्टी-मोड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन द्वारा कंट्रोल किया जाता है।

कंपनी का दावा है कि यह कार 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार केवल 9.6 सेकेंड में पकड़ लेती है। इसकी कीमत 16.99-19.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

ADVERTISEMENT