NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / रेंज रोवर स्पोर्ट SV के 2024 वेरिएंट पर चल रहा काम, 31 मई को होगी पेश  
    अगली खबर
    रेंज रोवर स्पोर्ट SV के 2024 वेरिएंट पर चल रहा काम, 31 मई को होगी पेश  
    रेंज रोवर स्पोर्ट SV के 2024 वेरिएंट पर चल रहा काम (तस्वीर: लैंड लोवर)

    रेंज रोवर स्पोर्ट SV के 2024 वेरिएंट पर चल रहा काम, 31 मई को होगी पेश  

    लेखन अविनाश
    Apr 23, 2023
    01:59 pm

    क्या है खबर?

    ब्रिटिश वाहन निर्माता कंपनी लैंड रोवर 31 मई को वैश्विक बाजारों के लिए अपनी रेंज रोवर स्पोर्ट SV के 2024 वेरिएंट को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    कंपनी इस कार का उत्पादन सीमित संख्या में करेगी। इसमें BMW द्वारा बनाया गया 4.4-लीटर का इंजन जोड़ा जा सकता है। नए फीचर्स के तौर पर इसमें ADAS तकनीक जोड़ी जायेगी और इसमें आरामदायक केबिन मिलेगा।

    आइये इस गाड़ी के सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।

    लुक

    कैसा है रेंज रोवर स्पोर्ट्स SV का लुक? 

    लुक की बात करें तो रेंज रोवर स्पोर्ट्स SV में एक फ्लैट बोनट, चौड़े एयर डैम, ड्यूल शार्क फिन एंटीना और LED हेडलाइट्स दिए गए हैं।

    कार के किनारों पर मेटल प्लेटेड ग्राफिक्स, फ्लश फिटेड दरवाजे के हैंडल और 23 इंच के जाली वाले 'डायमंड टर्न्ड डार्क ग्रे ग्लॉस' वाले मिक्स्ड मेटल के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

    इस कार में आपको 'मैच टू सैंपल' सुविधा मिलेगी, जिससे आप इसे अपने पसंदीदा रंग के विकल्प में कस्टमाइज करवा सकते हैं।

    इंजन

    पावरट्रेन के बारे में मिली है ये जानकारी

    वर्तमान में लग्जरी कार रेंज रोवर में तीन इंजन विकल्प मिलते हैं, जिसमें सभी एक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़े हैं।

    पहला 3.0 लीटर इन-लाइन 6-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जिसे 48V हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। दूसरा इंजन विकल्प 3.0 लीटर V6 डीजल यूनिट 296bhp से 345bhp की पावर जनरेट करता है।

    इस गाड़ी के अपकमिंग मॉडल में 4.4 लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन मिलेगा, जो 523bhp की पावर और 749Nm जनरेट करने में सक्षम होगा।

    फीचर्स

    कार के केबिन में मिलेंगे ये फीचर्स

    नई रेंज रोवर स्पोर्ट्स SV में वुडन डिजाइन के साथ शानदार केबिन मिलने की उम्मीद है, जिसमें मोनोटोन सेमी-एनिलिन लेदर, फर्नीचर-ग्रेड लेदर और दो 'अल्ट्राफैब्रिक्स' सीटें दी जा सकती हैं।

    कार में कढ़ाई पैटर्न और सिरेमिक-लेपित के साथ गियर शिफ्टर, वॉल्यूम नियंत्रण के साथ-साथ टेरेन डायल भी दिए गए हैं।

    चार पहिया वाहन में 13.7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा और ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 13.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जायेगा।

    जानकारी

    क्या होगी 2024 रेंज रोवर स्पोर्ट्स SV की कीमत?

    नई रेंज रोवर स्पोर्ट्स SUV की कीमत और उपलब्धता की जानकारी 31 मई को इसके लॉन्च के दौरान दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये के आस-पास होगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    2013 से ही हाइब्रिड गाड़ियां बना रही रेंज रोवर 

    2024 रेंज रोवर कंपनी की पांचवीं जनरेशन की कार है। कंपनी ने सबसे पहले 1970 में अपनी पहली गाड़ी पेश की थी।

    इसके बाद 1994 में इसकी सेकेंड जनरेशन कार लाई गई। 2001 में इसका थर्ड जनरेशन और 10 सालों के बाद इसका फोर्थ जनरेशन मॉडल पेश किया गया था।

    2008 में टाटा मोटर्स ने इस कंपनी को खरीद लिया था। आपको बता दें कि रेंज रोवर ने 2013 में ही हाइब्रिड कार का उत्पादन शुरू कर दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लैंड रोवर
    रेंज रोवर
    लग्जरी कार
    आगामी SUV

    ताज़ा खबरें

    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' समेत साउथ से आ रहीं इन 5 फिल्मों पर सबकी नजर रजनीकांत

    लैंड रोवर

    सन्नी देओल से संजय दत्त तक बॉलीवुड के सितारे हैं इस कार के दीवाने संजय दत्त
    लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट्स की तुलना में कितनी दमदार है जीप ग्रैंड चेरोकी? यहां जानिए कार की तुलना
    नई रेंज रोवर स्पोर्ट्स की डिलीवरी शुरू, इसी साल मई में लॉन्च हुई थी गाड़ी रेंज रोवर
    हाइब्रिड तकनीक के साथ लॉन्च हुई रेंज रोवर, कीमत 2.62 करोड़ रुपये से शुरू लग्जरी कार

    रेंज रोवर

    बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के पास हैं ये महंगी लक्जरी कारें ऑडी कार
    कप्तान विराट कोहली के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें विराट कोहली
    बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें अमिताभ बच्चन
    रेंज रोवर स्पोर्ट SUV का जलवा बरकरार, पार किया 10 लाख बिक्री का आंकड़ा ऑटोमोबाइल

    लग्जरी कार

    राजकुमार राव ने खरीदी मर्सिडीज बेंज GLS SUV, जानें क्या है कार की कीमत और फीचर्स राजकुमार राव
    करौली बाबा आलीशान कोठी के सवाल पर बोले- नहीं रहेंगे झोपड़ी में, क्या उखाड़ लोगे कानपुर
    लेम्बोर्गिनी उरुस-S अगले महीने होगी लॉन्च, जानिए मौजूदा वेरिएंट से कितना बेहतर है यह मॉडल लेम्बोर्गिनी
    पोल्स्टर-2 इलेक्ट्रिक कार का BST मॉडल आया सामने, जानिए इसकी खासियत   कार सेल

    आगामी SUV

    टोयोटा कोरोला क्रॉस SUV पर चल रहा काम, लंबे व्हीलबेस के साथ भारत में देगी दस्तक   टोयोटा
    फॉक्सवैगन टिगुआन को मिलेगा इलेक्ट्रिक मॉडल, जल्द शुरू होगा इस SUV का उत्पादन   फॉक्सवैगन की कारें
    टाट पंच CNG से लेकर सफारी तक, टाटा मोटर्स देश में लॉन्च करेगी ये गाड़ियां  टाटा मोटर्स
    मारुति लेकर आ रही नई 7-सीटर गाड़ी, महिंद्रा XUV700 को देगी टक्कर मारुति सुजुकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025