Page Loader
QJ की SRK800RR सुरपस्पोर्ट बाइक दमदार लुक में होगी पेश, क्या भारत में होगी लॉन्च?
क्यूजे SRK800RR सुरपस्पोर्ट बाइक दमदार इंजन के साथ पेश होगी

QJ की SRK800RR सुरपस्पोर्ट बाइक दमदार लुक में होगी पेश, क्या भारत में होगी लॉन्च?

Jun 21, 2023
05:46 pm

क्या है खबर?

QJ मोटर अपनी SRK800RR सुरपस्पोर्ट बाइक उतारने की तैयारी कर रही है। अब इस बाइक की एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है, जिसमें इसके बारे में कुछ जानकारियों का खुलासा हुआ है। लेटेस्ट बाइक में विंगलेट्स के साथ एक आक्रामक लुक नजर आता है। इसका फेसिया और साइड कंपनी की SRK600RR बाइक के समान दिखते हैं। बाइक को गोल्ड फिनिश्ड USD फोर्क और ब्रेम्बो ब्रेक जैसे प्रीमियम बिट्स से आकर्षक लुक प्रदान किया गया है।

पावरट्रेन 

ऐसा होगा SRK800RR का पावरट्रेन 

क्यूजे SRK800RR में कंपनी MV अगस्ता के इंजन का इस्तेमाल करेगी। इसमें एक नया 788cc इनलाइन-फोर इंजन मिलेगा, जो होंडा CBR650R से प्रेरित लगता है। इंजन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। यह बाइक इस साल की तीसरी तिमाही में वैश्विक स्तर पर लॉन्च होगी। हालांकि, भारत में इसके लॉन्च को लेकर स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है। मिडल-वेट सुपरस्पोर्ट सेगमेंट में विकल्पों की कमी के चलते इसे यहां लाया जा सकता है।