
ओला ने रोल आउट किया मूवओएस 5, जानिए क्या मिलते हैं फीचर
क्या है खबर?
ओला इलेक्ट्रिक ने सभी S1 स्कूटर और रोडस्टर X मोटरसाइकिल्स के लिए मूवओएस 5 को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। बीटा सॉफ्टवेयर को पहली बार पिछले साल अगस्त में पेश किया था, लेकिन इसे बड़े स्तर पर रोल आउट करने में देरी हुई। अब यह मौजूदा ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि नया सॉफ्टवेयर 50 से अधिक सुविधाओं, बेहतर प्रदर्शन और राइडिंग रेंज देता है। आइये जानते हैं इसमें क्या खास फीचर मिलते हैं।
भारत मूड
बहुत खास है भारत मूड
भारत मूड: यह राष्ट्रीय पक्षी मोर से प्रेरित है। यह थीम राइडर के लिए रेंज, म्यूजिक कंट्रोल, गति, राइडिंग मोड, ओडोमीटर रीडिंग और समय जैसी जानकारी प्रदर्शित करता है। स्मार्टवॉच ऐप: इसके जरिए राइडर सीधे स्मार्टवॉच से इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्थिति की जांच करने के साथ स्कूटर को अनलॉक करने और बूट खोलने की सुविधा मिलती है। डाय मोड: यह राइडर को थ्रॉटल सेंसिटिविटी और एडवांस्ड रीजनरेटिव ब्रेकिंग को एडजस्ट करने में सक्षम बनाता है।
नोटिफिकेशन
स्कूटर की स्क्रीन पर मिलेंगे ऐप के नोटिफिकेशन
नोटिफिकेश सेंटर: यह सवारों को वाहन के HMI पर चुने गए एप्लिकेशन से महत्वपूर्ण फोन नोटिफिकेशन प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। विजेट: क्रिकेट विजेट लाइव मैच स्कोर दिखाता है, जबकि मौसम विजेट उस स्थान का तापमान और AQI की जानकारी प्रदान करता है। SOS अलर्ट: इससे दुर्घटना की स्थिति में ऑटोमैटिक एक SOS नोटिफिकेशन प्रसारित होगा और डिस्प्ले पर 3 इमरजेंसी नंबर दिखाएंगे। इसके अलावा स्मार्ट पार्क, रोड ट्रिप मोड और फाइंड माई व्हीकल फीचर भी मिलता है।