NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / मारुति सुजुकी से लेकर टाटा तक, भारत में अगले साल ये कंपनियां उतारेंगी इलेक्ट्रिक कारें
    अगली खबर
    मारुति सुजुकी से लेकर टाटा तक, भारत में अगले साल ये कंपनियां उतारेंगी इलेक्ट्रिक कारें

    मारुति सुजुकी से लेकर टाटा तक, भारत में अगले साल ये कंपनियां उतारेंगी इलेक्ट्रिक कारें

    लेखन मोना दीक्षित
    Dec 30, 2020
    10:55 am

    क्या है खबर?

    नया साल शुरू होने वाला है और इसके साथ ही कई अच्छी-अच्छी कारें भी भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली हैं।

    मारुति सुजुकी से लेकर रेनो तक कई ऑटो कंपनियां विभिन्न कारें लॉन्च करने वाली हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल हैं।

    2021 में मारुति सुजुकी और महिंद्रा सहित कई कंपनियों की इलेक्ट्रिक कारें भारतीय बाजार में उतरेंगी।

    आने वाली इन इलेक्ट्रिक कारों के फीचर्स के बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे पढ़ें।

    #1

    मारुति सुजुकी वैगनआर EV (Maruti Suzuki WagonR EV)

    देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी अगले साल भारत में वैगनआर इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है।

    इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। कंपनी टोयोटा के साथ मिलकर कई कारें बना रही है और उन्हें अगले साल लॉन्च किया जाएगा, जिनमें से एक वैगनआर EV भी है।

    अभी इसकी लॉन्चिंग डेट के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

    यह कंपनी की पहली फुल इलेक्ट्रिक कार हो सकती है।

    #2

    टाटा टिगोर EV फेसलिफ्ट (Tata Tigor EV Facelift)

    टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय सेडान कार टिगोर के इलेक्ट्रिक वेरिएंट में अगले साल भारत में लॉन्च करने वाली है।

    खबरों के अनुसार, इसमें 21.5kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा, जो कार को स्टार्ट होने के लिए 40bhp की पावर और 105nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगी।

    इसके साथ ही यह कार एक बार फुल चार्ज होने के बाद 213 किलोमीटर की दूरी तय कर पाएगी।

    अभी इसकी लॉन्चिंग डेट की जानकारी नहीं दी गई है।

    #3

    महिंद्रा eKUV100 और eXUV300 (Mahindra eKUV100 and eXUV300)

    इस साल की शुरुआत में हुए ऑटो एकस्पो में अगले साल लॉन्च वाली महिंद्रा eKUV100 को पेश किया गया था।

    इसे 8.25 लाख रुपये (एक्स शोरुम) कीमत के साथ भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

    इसके अलावा कंपनी अगले साल की शुरुआत में एक और नई इलेक्ट्रिक कार eXUV300 भी लॉन्च करेगी।

    इसमें महिंद्रा 40kWh की बैटरी पैक लगा सकती है, जो 130bhp की पावर देने में सक्षम होगी।

    #4

    रेनो क्विड इलेक्ट्रिक (Renault Kwid Electric)

    2021 में भारत लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक कारों में रेनो क्विड का इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी शामिल है।

    यह कंपनी द्वारा भारत में लॉन्च की जाने वाली पहले इलेक्ट्रिक कार होगी।

    इस इलेक्ट्रिक कार में 26.8kWh की लीथियम आयन बैटरी पैक दिया जाएगा। इसे एक बार फुल चार्ज करने पर यह 270 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

    भारत में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी की आने वाली इलेक्ट्रिक कार वैगनआर से होगा।

    #5

    प्रवेग एक्सटिंक्शन MK1 (Pravaig Extinction MK1)

    बेंगलुरु बेस्ड इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी प्रवेग भी अगले साल अपनी इलेक्ट्रिक कार एक्सटिंक्शन MK1 लॉन्च करने वाली है।

    लुक और फीचर्स के साथ-साथ यह रेंज के मामले में भी शानदार होगी। एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह कार 504 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

    वहीं, कंपनी का दावा है कि इसकी टॉप स्पीड 196 किलोमीटर होगी। यह महज 5.4 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मारुति सुजुकी
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    मारुति सुजुकी

    अब बिना खरीदें इस्तेमाल करें मारुति सुजुकी का कारें, कंपनी ने शुरू किया नया प्रोग्राम ऑटोमोबाइल
    मारुति अर्टिगा से रेनो ट्राइबर तक, 10 लाख रुपये तक में खरीदें ये 7 सीटर कारें ऑटोमोबाइल
    पांच लाख रुपये से कम में खरीदें बेहतरीन माइलेज वाली ये कारें ऑटोमोबाइल
    सितंबर में सबसे ज्यादा बिकी मारुति सुजुकी की कारें, टॉप पांच में शामिल हैं ये नाम ऑटोमोबाइल

    ऑटोमोबाइल

    महिंद्रा और हुंडई समेत इन कंपनियों की कारें जनवरी से हो रही महंगी, जानें कारण ऑटो
    बजाज ने लॉन्च किया प्लैटिना 100 का सबसे सस्ता मॉडल, पहले से अधिक आरामदायक ऑटो
    बजाज ने पल्सर के सभी मॉडल्स के बढ़ाए दाम, जानिये नई कीमतें ऑटो
    भारत में इस साल दमदार इंजन के साथ लॉन्च हुईं ये धांसू एडवेंचर बाइक्स BMW कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025