LOADING...
अगले साल टाटा और महिंद्रा लॉन्च करेंगी ये शानदार चार SUVs

अगले साल टाटा और महिंद्रा लॉन्च करेंगी ये शानदार चार SUVs

Nov 18, 2020
11:57 am

क्या है खबर?

भारतीय बाजार में साल 2021 में कई SUVs लॉन्च होने वाली हैं। लॉकडाउन के बाद बाजार में आने वाली तेजी को देखते हुए भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियां भी अगले साल शानदार फीचर्स वाली कई कारें लॉन्च करने वाली हैं। टाटा मोटर्स और महिंद्रा अगले साल चार नई SUVs लॉन्च करने जा रही हैं। इसमें टाटा और महिंद्रा की 2-2 SUVs शामिल हैं। इन्हें नई डिजाइन और नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा।

टाटा मोटर्स

टाटा की ये दो SUVs होंगी लॉन्च

टाटा मोटर्स भारत में अगले साल सात सीटर वाली SUV ग्रेविटस और HBX कॉन्सेप्ट पर आधारित SUV लॉन्च करेगी। HBX कॉन्सेप्ट पर आधारित SUV एक छोटी SUV होगी। पिछले कुछ सालों से भारतीयों के बीच छोटी SUVs को काफी पसंद किया जाता है, जिस कारण कई ऑटोमोबाइल कंपनियां इस सेगमेंट में नई-नई कारें लॉन्च कर रही हैं। बता दें कि ये कारें भारत में अगले साल जनवरी से मार्च के बीच लॉन्च होंगी।

जानकारी

टाटा हैरियर का बड़ा वर्जन होगी यह SUV

टाटा ग्रेविटस, टाटा हैरियर का बड़ा वर्जन होगी। इस कार को कंपनी ने फरवरी, 2020 में हुए ऑटो एक्सपो में पेश किया था। इसमें BS6 मानकों को पूरा करने वाला 2.0 लीटर का क्रायोटेक डीजल इंजन दिया गया है। यह छह स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगी। यही इंजन टाटा हैरियर में भी दिया गया था। हालांकि, टाटा ग्रेविटस में दिया गया इंजन अधिक शक्तिशाली है। यह 170bhp की पावर और 350Nm टॉर्क देता है।

Advertisement

महिंद्रा

महिंद्रा की ये कारें होंगी लॉन्च

महिंद्रा भी अगले साल अपनी लोकप्रिय SUVs का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल लॉन्च करेगी। इसमें भारतीय बाजार में लोकप्रिय कारें महिंद्रा XUV 500 और स्कॉर्पियो आदि शामिल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों कारों के इंजन, डिजाइन और पावर आदि में लोगों को बड़ा बदलवा देखने को मिलेगा। ये कई शानदार फीचर्स से लैस होंगी। इन SUVs को साल 2021 में जून तक लॉन्च किया जा सकता है।

Advertisement

ऑफर्स

इस महीने मिल रहे शानदार ऑफर्स

इस महीने बिक्री में बढ़ावा करने के लिए दोनों कंपनियां अपनी कई लोकप्रिय कारों पर शानदार ऑफर्स दे रही हैं। टाटा टियागो, टिगोर, नेक्सन और हैरियर पर कई ऑफर्स दे रही है। इसके तहत कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके साथ ही महिंद्रा XUV 300, स्कॉर्पियो, बोलेरो, KUV100 NXT, XUV500 और अल्टुरस G4 पर कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस दे रही है। ये ऑफर्स नवंबर अंत तक मान्य हैं।

Advertisement