NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / नई होंडा अमेज पर चल रहा काम, पहली बार टेस्टिंग में दिखी झलक
    अगली खबर
    नई होंडा अमेज पर चल रहा काम, पहली बार टेस्टिंग में दिखी झलक
    नई होंडा अमेज को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है (तस्वीर: एक्स/@AarizRizvi)

    नई होंडा अमेज पर चल रहा काम, पहली बार टेस्टिंग में दिखी झलक

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Aug 07, 2024
    07:37 pm

    क्या है खबर?

    जापानी कंपनी होंडा भारतीय बाजार में तीसरी जनरेशन की अमेज सेडान को लाने की तैयारी कर रही है। इसे पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

    सामने आई तस्वीरों में आगामी होंडा अमेज का टेस्ट म्यूल का पिछला हिस्सा नजर आया है, जो पूरी तरह से आवरण से ढका हुआ था।

    गाड़ी का आकार मौजूदा मॉडल के सामन ही दिखता है। यह सेडान 2025 की शुरुआत में लॉन्च होगी और मारुति डिजायर, हुंडई ऑरा जैसे मॉडल्स को टक्कर देगी।

    फीचर 

    पीछे के यात्रियों के लिए मिलेंगे हेडरेस्ट

    आगामी अमेज की तस्वीरों में होंडा सिटी के समान स्मोकी-फिनिश स्टैक्ड लाइट पैटर्न के साथ टेललैंप नजर आई हैं।

    इसके अलावा पीछे के यात्रियों के लिए 3 हेडरेस्ट दिए हैं, जो मौजूदा मॉडल में नहीं मिलते हैं। साथ ही लेटेस्ट कार में एक रिवर्स कैमरा और शार्क फिन एंटीना भी दिया जाएगा।

    इसके अलावा टेस्ट म्यूल पर लगे उपकरणों को देखकर लगता है कि इसके पावरट्रेन और उत्सर्जन जांच के लिए टेस्ट किया जा रहा है।

    पावरट्रेन 

    सिटी और एलिवेट जैसा हो सकता है पावरट्रेन 

    नई होंडा अमेज की इंटीरियर में एक नया डैशबोर्ड और एक बड़ा फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। इसके अलावा रियर AC वेंट, लेदरेट अपहोल्स्ट्री और फ्रंट आर्मरेस्ट जैसी सुविधाएं भी दी जा सकती हैं।

    इसमें सिटी या एलिवेट जैसा 1.2-लीटर या 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिल सकता है। ट्रांसमिशन के लिए मैनुअल और CVT का विकल्प मिल सकता है।

    अपडेटेड अमेज की कीमत मौजूदा मॉडल से अधिक रहेगी, जो वर्तमान में 7.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    होंडा
    होंडा अमेज
    होंडा सिटी

    ताज़ा खबरें

    IPL: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रसिद्ध खिलाड़ी जिन्होंने केवल 1 मैच खेला इंडियन प्रीमियर लीग
    जैविक उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है विटामिन-D, अध्ययन में खुलासा लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान के मददगार तुर्की को भारत का संदेश, विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को भी सुनाया PoK
    'ज्वेल थीफ' की अभिनेत्री निकिता दत्ता कोरोना वायरस से संक्रमित, दिया स्वास्थ्य अपडेट कोरोना वायरस

    होंडा

    होंडा NX500 एडवेंचर बाइक भारत में लॉन्च, जानिए कितनी है इसकी कीमत  लेटेस्ट बाइक
    होंडा सिविक फेसलिफ्ट का हुआ खुलासा, जानिए क्या किया है बदलाव  लेटेस्ट कार
    होंडा भारत में ला रही नई एडवेंचर बाइक, सामने आई पेटेंट तस्वीर  रॉयल एनफील्ड हिमालयन
    होंडा ने अपनी गाड़ियों के लिए लॉन्च की अल्ट्रा-बॉडी कोटिंग, जानिए क्या होगा फायदा होंडा की कारें

    होंडा अमेज

    होंडा सिटी और अमेज अब हुई महंगी, जानिए कितने बढ़े दाम  होंडा
    हुंडई वरना N-लाइन से स्कोडा ऑक्टाविया तक, देश में जल्द लॉन्च होंगी ये 5 सेडान गाड़ियां   सेडान कार
    होंडा सिटी और अमेज पर मिल रही शानदार छूट, जल्द उठाएं हजारों रुपये का फायदा  होंडा
    होंडा सिटी से लेकर अमेज तक, इन गाड़ियों पर मिल रही 73,000 रुपये तक की छूट  होंडा मोटर कंपनी

    होंडा सिटी

    आइकॉनिक कार: फोर्ड फिएस्टा को तैयार करने में लगी थी 8 देशों के इंजीनियर्स की टीम  फोर्ड मोटर्स
    होंडा एलिवेट SUV के माइलेज का हुआ खुलासा, जानिए कितना होगा  होंडा मोटर कंपनी
    किआ सेल्टोस से होंडा सिटी तक, ADAS तकनीक के साथ आती हैं ये 5 किफायती गाड़ियां   ऑटोमोबाइल
    देश में उपलब्ध इन 5 कारों के बेस मॉडल में मिलते हैं भरपूर फीचर्स कार न्यूज
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025