Page Loader
भारत में 21.70 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत, जानिए कौन-सा राज्य सबसे आगे 
भारत में 21.70 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हुए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@OlaElectric)

भारत में 21.70 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत, जानिए कौन-सा राज्य सबसे आगे 

Mar 22, 2023
05:47 pm

क्या है खबर?

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार अब गति पकड़ने लगा है। देश में अब तक 21.70 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पंजीकृत हुए हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण के राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो उत्तर प्रदेश 4,65,432 इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण के साथ पहले पायदान पर है। इस मामले में महाराष्ट्र 2,26,134 के साथ दूसरे और दिल्ली 2,03,263 इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण के साथ तीसरे स्थान पर है। ये आंकड़े सरकार की ओर से लोकसभा में पेश किए हैं।

आंकड़े

लगातार बढ़ रही EV की मांग 

जानकारी के अनुसार, 2022 में EV की कुल बिक्री 10,15,196 रही, जबकि 2021 में यह 3,27,976 थी। इस साल 15 मार्च तक 2,56,980 EV पंजीकृत हुए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि सरकार ने 10,000 करोड़ रुपये के कुल बजट के साथ 1 अप्रैल, 2019 से शुरू हुई फेम इंडिया योजना के दूसरे चरण को अधिसूचित किया है। इस योजना के तहत EV खरीदारों को खरीद कीमत पर अग्रिम कटौती के रूप में प्रोत्साहन मिलता है।