NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / भारत में MG की यह SUV मिलेगी महंगी, कीमत में हुआ एक लाख रुपये का इजाफा
    ऑटो

    भारत में MG की यह SUV मिलेगी महंगी, कीमत में हुआ एक लाख रुपये का इजाफा

    भारत में MG की यह SUV मिलेगी महंगी, कीमत में हुआ एक लाख रुपये का इजाफा
    लेखन मोना दीक्षित
    Nov 08, 2020, 12:29 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत में MG की यह SUV मिलेगी महंगी, कीमत में हुआ एक लाख रुपये का इजाफा

    ऑटोमोबाइल कंपनी MG मोटर्स इंडिया ने अक्टूबर में लॉन्च हुई अपनी फुल साइज SUV ग्लॉस्टर के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में 28.98 लाख रुपये की कीमत के साथ उतारा था। यह कीमत सिर्फ पहले 2,000 ग्राहकों के लिए तय की गई थी। अब कंपनी ने इसके दाम में इजाफा कर दिया है। अगर आप MG ग्लॉस्टर खरीदने की सोच रहे हैं तो अब आपको अधिक रुपये खर्च करने होंगे। आइए, नई कीमत और फीचर्स जानें।

    कीमत में हुआ एक लाख रुपये का इजाफा

    MG ग्लॉस्टर की कीमत में एक लाख रुपये बढ़ा दिए गए हैं। अब भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 29.98 लाख रुपये है। इस SUV की 2,000 यूनिट्स बुक हो चुकी हैं। इस कारण कंपनी ने बाकी की यूनिट्स के लिए कार के दाम में इजाफा कर दिया है। हालांकि, अब ग्राहक इस साल इसे नहीं खरीद पाएंगे, क्योंकि इस साल के लिए कार की बुकिंग बंद कर दी गई है। अब कार की बुकिंग 2021 में शुरू होगी।

    किन वेरिएंट्स को किया जा रहा सबसे ज्यादा पसंद?

    कंपनी ने कार को चार वेरिएंट्स सुपर, स्मार्ट, शार्प और सावी में लॉन्च किया है। भारत में लोगों के बीच इसके शार्प और सावी वेरिएंट्स को काफी पसंद किया जा रहा है। इस कार में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनेमेंट, आठ इंच की TFT स्क्रीन LED, LED DRL, फॉग लैंप्स, सनरूफ, क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम लगया गया है। इसके साथ ही यह कार iSmart कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करती है, जिसमें 70 से ज्यादा स्मार्ट फीचर्स हैं।

    केबिन में दी गई कितनी सीटें?

    इस SUV में छह सीटें और सात सीटों का ऑप्शन दिया गया है। ऊपर बताए गए फीचर्स के अलावा यह अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, सेमी पेरलल पार्क असिस्ट, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स से लैस है।

    इंजन है काफी दमदार

    इंजन की बात करें तो इस SUV में दो ऑप्शन दिए गए हैं। इसका 2.0 लीटर का चार सिलिंडर टर्बो डीजल इंजन 215bhp की पॉवर देता है। वहीं 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन 161 bhp की पॉवर जनरेट कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MG ग्लॉस्टर में मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन नहीं दिया गया है। यह कार सिर्फ आठ स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ऑटोमोबाइल

    ऑटोमोबाइल

    सर्दियों में कार का माइलेज कम क्यों हो जाता है और इससे कैसे बचें? ऑटो
    हुंडई की कार खरीदने का अभी है अच्छा मौका, डिस्काउंट के साथ मिल रहा एक्सचेंज बोनस हुंडई सैंट्रो
    दमदार इंजन के साथ भारत में लॉन्च हुई रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350, जानिये कीमत और फीचर्स ऑटो
    देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक साइकिल हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगी 35 किलोमीटर मुंबई

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023