Page Loader
मर्सिडीज-AMG G63 का स्पेशल एडिशन 12 जून को होगा लॉन्च, जानिए क्या होगा इसमें खास 
मर्सिडीज-AMG G63 का स्पेशल एडिशन भारत से प्रेरित होगा (तस्वीर: मर्सिडीज-बेंज)

मर्सिडीज-AMG G63 का स्पेशल एडिशन 12 जून को होगा लॉन्च, जानिए क्या होगा इसमें खास 

May 27, 2025
04:13 pm

क्या है खबर?

जर्मन कंपनी मर्सिडीज-बेंज भारत में 12 जून को AMG G63 का एक नया कलेक्टर एडिशन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लग्जरी कार निर्माता का कहना है कि नया मर्सिडीज-AMG G63 कलेक्टर एडिशन भारत से प्रेरित होगा। इसके बारे में किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसे मर्सिडीज-बेंज रिसर्च एंड डेवलपमेंट की भारतीय टीम द्वारा तैयार किया गया है। यह पहली बार है, जब कंपनी भारत के लिए विशेष पेशकश करने जा रही है।

बदलाव 

गाड़ी में मिलेंगे कॉस्मेटिक बदलाव 

AMG G63 कलेक्टर एडिशन में भारतीय थीम को ध्यान में रखते हुए काॅस्मेटिक बदलाव के साथ कस्टम अपहोल्स्ट्री विकल्प, एक्सटीरियर और इंटीरियर ट्रिम पीस मिलने की उम्मीद हैं। इसके साथ ही गाड़ी में कस्टम रंग विकल्प भी दिए जा सकते हैं। यह आगामी रेंज रोवर हिमालयन एडिशन से काफी मिलता-जुलती होगी, जो भारत-आधारित विशेष एडिशन है। ऐसे विशेष एडिशन की विशिष्टता कुछ ऐसी है, जो उच्च-स्तरीय लग्जरी कार चाहने वाले ग्राहकों को आकर्षित करते हैं।

पावरट्रेन 

ऐसा हाेगा स्पेशल एडिशन का पावरट्रेन

AMG G63 कलेक्टर एडिशन में मौजूदा SUV के समान 4.0-लीटर, ट्विन-टर्बो V8 इंजन लगा होगा, जिसमें 48V माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक है। यह 585hp की पावर और 850Nm का टॉर्क पैदा करता है। हाइब्रिड सिस्टम से इसमें 22hp आटपुट जोड़ता है। इंजन को पैडल शिफ्टर्स के साथ 9-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा है, जबकि 4मैटिक सिस्टम 4 पहियों तक पावर भेजता है। लग्जरी कार की कीमत मानक मॉडल से अधिक रहने की उम्मीद है, जो 3.64 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।