LOADING...
क्या है माज्दा 6e में खास, जो चुनी गई वर्ल्ड कार डिजाइन ऑफ द ईयर?
माज्दा 6e ने 2026 का डिजाइन ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया है

क्या है माज्दा 6e में खास, जो चुनी गई वर्ल्ड कार डिजाइन ऑफ द ईयर?

Apr 02, 2026
09:32 am

क्या है खबर?

लग्जरी कार निर्माता कंपनी माज्दा की 6e/EZ-6 ने 2026 वर्ल्ड कार डिजाइन ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसकी घोषणा न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो में की गई। इसने किआ PV5 और वोल्वो ES90 को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार हासिल किया है। यह इस श्रेणी में माज्दा की तीसरी और 2 दशकों के वर्ल्ड कार अवार्ड्स के इतिहास में कुल मिलाकर 5वीं जीत है। आइये जानते हैं इस कार के डिजाइन में क्या खास बात है।

डिजाइन 

ऐसा है इस इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन

6e/EZ-6 माज्दा की कोडो डिजाइन फिलॉसफी से प्रेरित है, जो मूर्तिकला सौंदर्य, शिल्प कौशल और कार और चालक के बीच गहरे भावनात्मक जुड़ाव पर जोर देती है। यह इलेक्ट्रिक सेडान एक कूपे जैसे सिल्हूट के साथ आती है, जिसमें चमकदार सिग्नेचर विंग एक विशिष्ट आधुनिक स्पर्श जोड़ता है। इसमें लंबा बोनट, सिग्नेचर ग्लोइंग ग्रिल, पॉप-आउट डोर हैंडल और एक्टिव इलेक्ट्रिक स्पॉइलर शामिल है। केबिन में प्रीमियम अनुभव वाली मोनोफॉर्म सीटें, सिलाई और साटन एक्सेंट इंटीरियर को शानदार लुक देते हैं।

मुकाबला 

90 प्रतिद्वंद्वियों को दी मात

दुनियाभर के 98 प्रतिष्ठित ऑटोमोटिव पत्रकारों के एक पैनल ने 2026 वर्ल्ड कार अवार्ड्स के विजेताओं का चयन किया। 2026 वर्ल्ड कार डिजाइन ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए कुल 90 कारें के बीच मुकाबला था। 7 प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय डिजाइन विशेषज्ञों ने कई मापदंडों पर इनका मूल्यांकन किया। उनकी विस्तृत समीक्षाओं के आधार पर सर्वश्रेष्ठ डिजाइनों की एक संक्षिप्त सूची तैयार की गई, जिसमें से जूरी ने माज्दा 6e/EZ-6 को विजेता घोषित किया है।

Advertisement