Page Loader
मारुति सुजुकी की यह कार है देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV

मारुति सुजुकी की यह कार है देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV

Nov 19, 2020
07:30 am

क्या है खबर?

भारत में MPV (Multi Purpose Vehicle) सेगमेंट की पहल करने वाली मारुति सुजुकी की अर्टिगा को काफी पसंद किया जाता है। इसकी अभी तक पांच लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। कंपनी के अनुसार यह भारत में सात सीटर सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV कार है। इसे अप्रैल, 2012 में लॉन्च किया गया था। तब से अब तक कंपनी इसकी 5.5 लाख यूनिट्स बेच चुकी है।

जानकारी

लॉन्च हुआ CNG मॉडल

हाल ही में कंपनी ने इस सात सीटर MPV का BS6 CNG मॉडल लॉन्च किया है। अभी भारतीय बाजार में इसके कई वेरिएंट्स LXi, VXi, ZXi और ZXi प्लस उपलब्ध हैं। हालांकि, इसका CNG गैस किट वाला मॉडल केवल VXi वेरिएंट में ही उपलब्ध है। इसकी कीमत 8.95 लाख रुपये है। कंपनी कहना है कि अर्टिगा मारुति सुजुकी की नई डिजाइन और टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह न सिर्फ परिवार के लिए बल्कि व्यापारियों के लिए भी अच्छा ऑप्शन है।

फीचर्स

कई फीचर्स से लैस है केबिन

अगर इस कार में दिए गए फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉइड ऑटो और नेविगेशन को सपोर्ट करने वाला स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इतना ही नहीं, इसके शानदार केबिन में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर, स्टार्ट करने के लिए पुश बटन, लम्बाई के अनुसार एडजस्टेबल ड्राइवर की सीट, लेदर रैपिड स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसमें 15 इंच के एलॉय व्हील लगाए गए हैं, जो इसे शानदार लुक देता है।

इंजन

इंजन है काफी शानदार

मारुति सुजुकी का इंजन भी इसकी कई खासियतों में से एक है। इसमें BS6 मानकों को पूरा करने वाला 1462cc कगा इंजन दिया गया है, 105bhp की पावर और 138nm का टार्क देता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चार स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इसका इंजन 26.08 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें कई एयरबैग्स, EBD के साथ ABS दिया गया है।

जानकारी

क्या है कीमत?

इस कार के शुरुआती मॉडल की कीमत 7.59 लाख रुपये है। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 10.13 लाख रुपये है। यह MPV कार ग्राहकों के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।