मारुति सुजुकी की गाडियों की कीमत 30,000 रुपये तक बढ़ी, जानिए कौनसा मॉडल हुआ महंगा
क्या है खबर?
मारुति सुजुकी ने कच्चे माल की बढ़ती लागत और वैश्विक आर्थिक कारणों का हवाला देते हुए अगस्त से अपनी एरीना और नेक्सा मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कीमतों में इस बदलाव का असर कंपनी के कई मॉडल्स पर पड़ेगा। नेक्सा कारों की तुलना में एरीना मॉडल्स की कीमत में बढ़ोतरी अपेक्षाकृत कम है। इस बदलाव के बाद कंपनी की गाड़ियां 30,000 रुपये तक महंगी हो गई है। आइए जानते हैं किस मॉडल पर कितनी बढ़ोतरी हुई है।
एरीना रेंज
एरीना कारों पर कितने बढ़े दाम?
अब मारुति सुजुकी ऑल्टो K10, S-प्रेसो, सिलेरियो और वैगनआर जैसे एंट्री-लेवल मॉडल 2,500 रुपये तक महंगे हो गए हैं। इसी के साथ डिजायर और टूर S की कीमतें 5,000 से 7,000 रुपये तक बढ़ाई गई हैं।
सुपर कैरी मिनी-ट्रक की कीमत 2,500 रुपये तक और अर्टिगा 5,000-7,500 रुपये तक महंगी हो गई है।
इसके अलावा, ब्रेजा, इको और स्विफ्ट पर 5,000 रुपये बढ़ाए हैं, जबकि विक्टोरिस पर सबसे ज्यादा 10,000 रुपये और ग्रांड विटारा पर 5,000 रुपये महंगी हो गई।
नेक्सा रेंज
सबसे ज्यादा महंगी हुई यह कार
नेक्सा रेंज में बलेनो की कीमत में सबसे ज्यादा 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की कीमत 7,500 रुपये तक बढ़ गई है।
साथ ही, वेरिएंट के आधार पर XL6 की कीमतें 5,000 से 7,500 रुपये तक बढ़ गई हैं।
जिम्नी अब 15,000 रुपये तक महंगी हो गई है, जबकि E-विटारा की कीमत में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, इनविक्टो के लिए 10,000 रुपये तक ज्यादा चुकाने होंगे।