NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / छह रंगों के विकल्प में आएगी महिंद्रा XUV900 कूपे, 15 अगस्त को होगी पेश
    अगली खबर
    छह रंगों के विकल्प में आएगी महिंद्रा XUV900 कूपे, 15 अगस्त को होगी पेश
    जल्द आएगी महिंद्रा XUV900 कूपे (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    छह रंगों के विकल्प में आएगी महिंद्रा XUV900 कूपे, 15 अगस्त को होगी पेश

    लेखन अविनाश
    Aug 09, 2022
    01:03 pm

    क्या है खबर?

    घरेलू वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा 15 अगस्त, 2022 को पांच नई बॉर्न इलेक्ट्रिक SUV को पेश करने वाली है।

    इसके तहत कंपनी महिंद्रा XUV900 भी पेश करेगी। खबर है कि भारतीय बाजार में इसे छह रंगों के विकल्प में लाया जाएगा।

    कंपनी इसमें बड़े बैटरी पैक का इस्तेमाल करेगी, जिससे यह सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम हो।

    आइए, जानते हैं इस कार के बारे में क्या कुछ जानकारी सामने आई है।

    डिजाइन

    कैसा होगा महिंद्रा XUV900 का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो सामने की तरफ से यह कार काफी हद तक XUV700 से मिलती-जुलती है। वहीं इसके रियर एंड का डिजाइन मर्सिडीज बेंज GLE कूपे के समान है।

    इस कार में भी पीछे की तरफ ढलान वाली छत मिलेगी। महिंद्रा इस कार को स्पोर्टी लुक और चार दरवाजों के साथ कूपे डिजाइन में ला रही है।

    इसमें फुल-LED लाइटिंग सेटअप और नए डिजाइन के हेडलाइट्स और टेललाइट्स दिए गए हैं।

    पावरट्रेन

    पावरट्रेन के बारे में मिली है ये जानकारी

    XUV900 इलेक्ट्रिक के पावरट्रेन के बारे में कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 350V की बैटरी मिल सकती है, बाद में इसमें एक अधिक शक्तिशाली 380V वर्जन के शामिल होने की भी उम्मीद है।

    यह एक बार चार्ज करने पर 400 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी। वहीं, इसमें फास्ट चार्जिंग तकनीक को भी शामिल किया जा सकता है, जिसकी मदद से आप इसे घर पर भी चार्ज कर सकेंगे।

    फीचर्स

    कार के केबिन में मिलेंगे ये फीचर्स

    महिंद्रा XUV900 में पैनोरमिक सनरूफ के साथ 5-सीटर प्रीमियम केबिन, 2-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन दिए जा सकते हैं।

    इसमें सोनी 3D ऑडियो सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंड्राइड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिल सकता है।

    सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेक, क्रूज कंट्रोल, सात एयरबैग, EBD के साथ ABS और स्मार्ट पायलट असिस्टेंस मिल सकता है।

    जानकारी

    क्या होगी इस कार की कीमत?

    इस कार को कब तक लॉन्च किया जायेगा, इसकी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि महिंद्रा XUV900 को 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 20 से 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी मजबूत दावेदारी के लिए देश की दिग्गज वाहन निर्माता महिंद्रा पूरी तरह से तैयार है।

    15 अगस्त, 2022 को कंपनी XUV400 इलेक्ट्रिक भी पेश करने वाली है। हाल ही में महिंद्रा की XUV400 को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया है।

    कंपनी की योजना अपने मौजूदा पोर्टफोलियो से चार SUVs को इलेक्ट्रिक में बदलने की है। वहीं, कंपनी चार बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक SUVs को अलग से पेश करने वाली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की कारें
    आगामी SUV

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा की गाड़ियों पर मिल रही 46,000 रुपये तक की छूट, जानिए ऑफर ऑटोमोबाइल
    टीजर में दिखी महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार, XUV900 होने की उम्मीद महिंद्रा की कारें
    लॉन्च से पहले सामने आई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के केबिन की जानकारी, जानिए क्या कुछ मिलेगा नया महिंद्रा की कारें
    टोयोटा हाईराइडर से लेकर हुंडई टक्सन तक, आगामी तीन महीनों में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां हुंडई

    महिंद्रा की कारें

    होली पर महिंद्रा लाई बंपर ऑफर, गाड़ियों पर मिल रही 3 लाख रुपये तक की छूट ऑटोमोबाइल
    जानिए कब लॉन्च हो रही है नई स्कार्पियो, कई नए फीचर्स के साथ आएगी कार ऑटोमोबाइल
    अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए तैयार महिंद्रा, पाइपलाइन में हैं ये गाड़ियां महिंद्रा एंड महिंद्रा
    मार्च में MPV लेने से पहले जान लें इन पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर्स ऑटोमोबाइल

    आगामी SUV

    फ्यूचरिस्टिक लुक और प्रीमियम केबिन के साथ किआ ला रही है EV9 इलेक्ट्रिक SUV इलेक्ट्रिक वाहन
    टक्सन के बाद दस्तक देगी नई हुंडई क्रेटा, इन फीचर्स से होगी लैस हुंडई मोटर कंपनी
    भारतीय बाजार में अपनी पोर्टफोलियो को विस्तार करेगी रेनो, पाइपलाइन में हैं तीन गाड़ियां इलेक्ट्रिक वाहन
    होंडा ने हाइब्रिड अवतार में पेश किया CR-V का नया मॉडल, डिजाइन में भी किए बदलाव होंडा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025