Page Loader
महिंद्रा XUV700 SUV के 6-सीटर वेरिएंट पर चल रहा काम, जानिए क्या कुछ होगा नया 
महिंद्रा XUV700 SUV के 6-सीटर वेरिएंट में दूसरी पंक्ति के लिए कैप्टन सीटें मिलेंगी (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा XUV700 SUV के 6-सीटर वेरिएंट पर चल रहा काम, जानिए क्या कुछ होगा नया 

Jul 14, 2023
06:22 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी XUV700 SUV के एक नए 6-सीटर वेरिएंट पर काम कर रही है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान इसे स्पॉट किया गया है। ताजा तस्वीरों में टेस्ट म्यूल की दूसरी पंक्ति के लिए कैप्टन सीटें नजर आती हैं, जबकि मौजूदा मॉडल में बेंच सीट मिलती हैं। इसके अलावा नए वेरिएंट में पहली और दूसरी पंक्ति के लिए वेंटिलेटेड सीटें, एक ऑटो-डिमिंग IRVM और एक पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।

पावरट्रेन

XUV700 के नए वेरिएंट में मिलेगा पहले जैसा पावरट्रेन 

महिंद्रा XUV700 SUV के नए वेरिएंट को मौजूदा 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है। दोनों इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक यूनिट से जोड़ा जाएगा। इसमें ADAS तकनीक के साथ कई अन्य फीचर्स भी जोड़े जाने की उम्मीद है। वर्तमान में XUV700 को 5 वेरिएंट्स- MX, AX3, AX5, AX7 और AX7L में बेचा जाता है और इसमें 5-सीटर और 7-सीटर लेआउट का विकल्प मिलता है।