Page Loader
महिंद्रा XUV700 के चुनिंदा वेरिएंट की कीमत में हुई कटौती, जानिए कितने कम हुए दाम 
महिंद्रा XUV700 के टॉप वेरिएंट पर पिछले महीने 2 लाख रुपये से ज्यादा घटाए थे (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा XUV700 के चुनिंदा वेरिएंट की कीमत में हुई कटौती, जानिए कितने कम हुए दाम 

Aug 18, 2024
09:51 am

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने XUV700 के AX5 और AX3 वेरिएंट्स की कीमत में कटौती की है। इसके बाद AX5 डीजल ऑटोमैटिक 7-सीटर वेरिएंट अब 70,000 रुपये सस्ता हो गया है। इसी के साथ AX5 पेट्रोल मैनुअल 7-सीटर, ESP के साथ AX5 पेट्रोल मैनुअल 7-सीटर और AX5 डीजल मैनुअल 7-सीटर पर 50,000 रुपये कम हुए हैं। इसके अलावा AX5 डीजल AT 5S और AX3 डीजल AT 7-सीटर की कीमतों में 20,000 रुपये की कटौती की है।

बिक्री आंकड़े 

पिछले महीने बिकीं 7,700 से ज्यादा XUV700

महिंद्रा XUV700 मिडसाइज SUV सेगमेंट में सबसे पसंदीदा विकल्पों में से एक बनी हुई है। जुलाई में सालाना 25.79 फीसदी की बढ़त के साथ इस मॉडल की 7,769 गाड़ियां बिकी थीं। इसका कंपनी की कुल SUVs बिक्री में 18 फीसदी से ज्यादा का योगदान रहा है, जबकि बाजार हिस्सेदारी 28.29 फीसदी रही है। इसकी कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होकर 26.04 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। यह टाटा सफारी, हैरियर और MG हैक्टर से मुकाबला करती है।

इलेकट्रिक वर्जन 

जल्द आएगा XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन 

कार निर्माता अब XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन ला रही है, जो महिंद्रा XUV.e8 नाम से दस्तक देगी और इसे साल के अंत या 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा XUV700 का एक इलेक्ट्रिक कूपे वर्जन भी पेश किया जाएगा, जो XUV.e9 नाम से आएगी। XUV.e8 और XUV.e9 दोनों ही महिंद्रा के एडवांस INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं। इनमें कई ADAS फीचर के अलावा ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और पैनोरमिक सनरूफ जैसी सुविधाएं मिलेंगी।