NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा XUV700 के बेस वेरिएंट का 2 महीने हुआ वेटिंग पीरियड, जल्दी मिलेगी डिलीवरी 
    अगली खबर
    महिंद्रा XUV700 के बेस वेरिएंट का 2 महीने हुआ वेटिंग पीरियड, जल्दी मिलेगी डिलीवरी 
    महिंद्रा XUV700 के बेस वेरिएंट के लिए अब वेटिंग पीरियड 2 महीने तक रह गया है (तस्वीर: महिंद्रा)

    महिंद्रा XUV700 के बेस वेरिएंट का 2 महीने हुआ वेटिंग पीरियड, जल्दी मिलेगी डिलीवरी 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Oct 16, 2023
    05:21 pm

    क्या है खबर?

    महिंद्रा एंड महिंद्रा की XUV700 भारतीय बाजार में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। इसी लोकप्रियता के चलते महिंद्रा XUV700 का वेटिंग पीरियड भी लंबा रहता है।

    अब इस SUV का उत्पादन बढ़ाने से डिलीवरी के लिए ग्राहकों का इंतजार कम हो गया है।

    पिछले महीनों के दौरान 6 माह के वेटिंग पीरियड की तुलना में गाड़ी के बेस वेरिएंट पर यह घटकर अब करीब 2 महीने रह गया है।

    वेटिंग पीरियड 

    किस वेरिएंट पर कितना है वेटिंग पीरियड?

    महिंद्रा XUV700 के बेस-स्पेक MX और AX3 के लिए सबसे कम 2 महीने तक की प्रतीक्षा अवधि है। साथ ही AX5 पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर 3 महीने (पहले 6 महीने) का वेटिंग पीरियड है।

    इसके अलावा AX7 ट्रिम के लिए वेटिंग पीरियड 5 महीने तक है, जबकि AX7L के लिए 6 महीने है। पहले इन ट्रिम्स पर क्रमशः 8 और 9 महीने था।

    वैकल्पिक पैकेज वाले MX, AX3 और AX5 ट्रिम्स के लिए 10 महीने का वेटिंग पीरियड है।

    कीमत 

    महिंद्रा XUV700 की शुरुआती कीमत है 14.03 लाख रुपये

    महिंद्रा XUV700 को 5 और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन और कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसमें 2-लीटर टर्बोचार्ज्ड एमस्टैलियन पेट्रोल, 2.2-लीटर एमहॉक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है।

    इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी विकल्प है और AX7 और AX7L ट्रिम्स के लिए यह ऑल-व्हील-ड्राइव विकल्प के साथ आती है।

    XUV700 की शुरुआती कीमत 14.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और यह MG हेक्टर प्लस, टाटा सफारी और हुंडई अल्काजार से मुकाबला करती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा XUV700
    वेटिंग पीरियड

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट में दिखेगी ग्लोबल पिकअप के डिजाइन की झलक, जानिए क्या होंगे बदलाव  महिंद्रा स्कॉर्पियो-N
    महिंद्रा BE.05 में मिलेगी बड़ी पैनोरमिक ग्लास छत, 2025 में देगी दस्तक  महिंद्रा BE.05
    भारत की चांद पर विजय को लेकर आनंद महिंद्रा ने दिया शानदार संदेश, जानिए क्या कहा चंद्रयान-3
    महिंद्रा थार का 5-दरवाजे वाला मॉडल बड़ी टचस्क्रीन के साथ आया नजर, अगले साल देगी दस्तक  महिंद्रा थार

    महिंद्रा XUV700

    महिंद्रा थार और XUV700 भारत में हुईं महंगी, जानिए इनकी नई कीमतें महिंद्रा एंड महिंद्रा
    तकनीकी खराबी के कारण वापस मंगवाई जा रही हैं महिंद्रा XUV700 और थार महिंद्रा एंड महिंद्रा
    XUV700 को एक बार फिर वापस बुला रही महिंद्रा, सस्पेंशन में आई खराबी महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा स्कार्पियो-N और XUV700 के लिए रिकॉल जारी, इस कारण वापस बुलाई जा रहीं 19,000 गाड़ियां महिंद्रा एंड महिंद्रा

    वेटिंग पीरियड

    जानिए मारुति सुजुकी इनविक्टो से लेकर जिम्नी तक इस महीने कितना है वेटिंग पीरियड  मारुति सुजुकी
    टाटा नेक्सन का वेटिंग पीरियड 15 सप्ताह तक पहुंचा, ऑटोमैटिक वेरिएंट की ज्यादा है मांग  टाटा मोटर्स
    टाटा नेक्सन SUV हुई 20,000 रुपये तक महंगी, जानिए किस वेरिएंट पर कितने बढ़े दाम  टाटा मोटर्स
    ई-स्प्रिंटो अमेरी स्कूटर की बुकिंग 2 सप्ताह में 1,000 के पार, जानिए इसके फीचर्स  इलेक्ट्रिक वाहन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025