NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा XUV400 का प्रो वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स 
    अगली खबर
    महिंद्रा XUV400 का प्रो वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स 
    महिंद्रा XUV400 का प्रो वेरिएंट लॉन्च (तस्वीर: महिंद्रा)

    महिंद्रा XUV400 का प्रो वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स 

    लेखन अविनाश
    Jan 11, 2024
    01:30 pm

    क्या है खबर?

    देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बाजार में अपनी महिंद्रा XUV400 का नया प्रो वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।

    कंपनी ने इस गाड़ी के दोनों ट्रिम्स EC और EL के प्रो वेरिएंट को अपडेटेड फीचर्स के साथ उतारा है। महिंद्रा 12 जनवरी, 2024 दोपहर 2 बजे से इस गाड़ी की बुकिंग स्वीकार करना शुरू करेगी।

    आइये जानते हैं इस गाड़ी में क्या कुछ फीचर्स दिए गए हैं।

    लुक

    कैसा है महिंद्रा XUV400 प्रो का डिजाइन? 

    महिंद्रा XUV400 प्रो में मस्कुलर बोनट, स्वेप्ट-बैक LED हेडलाइट्स, बूमरैंग-शेप्ड DRLs, वाइड एयर डैम्स, एक रेक्ड विंडस्क्रीन, कॉपर-फिनिश्ड इन्सर्ट्स के साथ एक क्लोज्ड ग्रिल और 'ट्विन पीक्स' लोगो दिया गया है।

    इस EV के किनारों पर रूफ रेल्स, ORVMs, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और 16-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। साथ ही इस SUV के पिछले हिस्से में रैप-अराउंड LED टेल लाइट्स और रूफ माउंटेड स्पॉइलर भी हैं।

    पावरट्रेन

    पावरट्रेन में नहीं किया गया है कोई बदलाव

    कंपनी ने महिंद्रा XUV400 EC प्रो और EL प्रो में मौजूदा मॉडल के पावरट्रेन का ही इस्तेमाल किया गया है। EC मॉडल में 34.5 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 375 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है।

    इसके EL मॉडल में 39.4 kWh की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 456 किलोमीटर की रेंज देने की क्षमता रखती है। इस कार की मोटर को 150bhp की पावर और 310Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

    केबिन

    केबिन में जोड़े गए हैं नए फीचर्स

    महिंद्रा XUV400 EC प्रो वेरिएंट के साथ इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रुमेंटेशन में अन्य फीचर जोड़े गए हैं। इंफोटेनमेंट स्क्रीन 10.25-इंच की यूनिट है, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले से लैस है।

    साथ ही इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर अब पूरी तरह से डिजिटल 10.25-इंच स्क्रीन है और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल भी होगा। EL प्रो में नया डैशबोर्ड, नया स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है।

    इस गाड़ी के मौजूदा मॉडल में 7.0-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

    जानकारी

    क्या है इस गाड़ी की कीमत? 

    भारतीय बाजार में महिंद्रा XUV400 EC प्रो को 15.49 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है, वहीं इसके EL प्रो वर्जन को 16.79 लाख रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी दमदार SUVs की बिक्री करने के लिए जानी जाती है। कंपनी पहले से ही देश में महिंद्रा स्कॉर्पियो-N, XUV700 और बोलेरो जैसी गाड़ियों की बिक्री कर रही है।

    अब कंपनी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए अगले साल 6 नई SUVs लॉन्च करने वाली है, जिसमें 5-डोर थार, XUV300 फेसलिफ्ट जैसी गाड़ियां शामिल है।

    कंपनी महिंद्रा XUV700 को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लॉन्च करने की तैयारी में है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    इलेक्ट्रिक वाहन

    ताज़ा खबरें

    PBKS बनाम DC: समीर रिजवी ने जड़ा IPL में पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: DC ने PBKS को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: DC ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने DC के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा XUV.e8 इलेक्ट्रिक SUV की टेस्टिंग में दिखी झलक, ये फीचर आए सामने  महिंद्रा XUV.e8
    सरकार की टेस्ला को प्रोत्साहन देने की योजना, स्थानीय कंपनियों को सता रहा यह डर  भारत सरकार
    हुंडई क्रेटा समेत इन गाड़ियों में ADAS तकनीक शामिल करेंगी कंपनियां, मिलेगी बेहतर सुरक्षा ADAS तकनीक
    महिंद्रा BE.09 की टेस्टिंग शुरू, भारतीय सड़कों पर पहली बार आई नजर इलेक्ट्रिक वाहन

    इलेक्ट्रिक वाहन

    अलविदा 2023: इस साल लॉन्च हुईं MG कॉमेट सहित हुई हैं ये बेहतरीन इलेक्ट्रिक गाड़ियां कार गाइड
    जितेंद्र EV ने उतारा नया प्राइमो इलेक्ट्रिक स्कूटर, इतनी है कीमत  इलेक्ट्रिक स्कूटर
    दुनियाभर में अगले साल लगभग 9 करोड़ कारों की बिक्री का अनुमान, चीन होगा सबसे आगे चीन समाचार
    इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर अब नहीं मिलेगी सब्सिडी, FAME-III की कोई योजना नहीं  इलेक्ट्रिक स्कूटर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025