NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक भारत में हुई लॉन्च, टाटा नेक्सन EV को देगी टक्कर
    अगली खबर
    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक भारत में हुई लॉन्च, टाटा नेक्सन EV को देगी टक्कर
    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक भारत में हुई लॉन्च (तस्वीर: महिंद्रा)

    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक भारत में हुई लॉन्च, टाटा नेक्सन EV को देगी टक्कर

    लेखन अविनाश
    Jan 16, 2023
    05:24 pm

    क्या है खबर?

    देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी महिंद्रा XUV400 लॉन्च कर दी है।

    कंपनी ने पिछले साल ही इस SUV को आधिकारिक तौर पर पेश किया है। देश में इस गाड़ी का मुकाबला टाटा नेक्सन EV से होगा।

    यह 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' लाइन-अप के तहत कंपनी की बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक SUV है। यह XUV300 पर आधारित है।

    आइये इस इलेक्ट्रिक कार के बारे में जानते हैं।

    डिजाइन

    कैसा है महिंद्रा XUV400 का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो महिंद्रा XUV400 में मस्कुलर बोनट, स्वेप्ट-बैकLED हेडलाइट्स, बूमरैंग-शेप्ड DRLs, वाइड एयर डैम्स, एक रेक्ड विंडस्क्रीन, कॉपर-फिनिश्ड इन्सर्ट्स के साथ एक क्लोज्ड ग्रिल और 'ट्विन पीक्स' लोगो दिया गया है।

    इस EV के किनारों पर रूफ रेल्स, ORVMs, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और 16-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

    साथ ही इस SUV के पिछले हिस्से में रैप-अराउंड LED टेल लाइट्स और रूफ माउंटेड स्पॉइलर भी हैं।

    पावरट्रेन

    दो वेरिएंट में लॉन्च हुई है यह इलेक्ट्रिक कार

    भारतीय बाजार में महिंद्रा XUV400 को दो वेरिएंट EC और EL में लॉन्च किया गया है। EC मॉडल में 34.5 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 375 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है।

    इसके EL मॉडल में 39.4 kWh की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 456 किलोमीटर की रेंज देने की क्षमता रखती है।

    इस कार की मोटर को 150bhp की पावर और 310Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

    फीचर्स

    महिंद्रा XUV400 के केबिन में दिए गए हैं ये फीचर्स

    महिंद्रा XUV400 में बड़ा 5-सीटर केबिन दिया गया है। इसमें कॉपर रंग के ट्रिम्स के साथ एक ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री, एक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार तकनीक, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और लेदर रैप्ड मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

    इस SUV में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और लेटेस्ट कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट पैनल है।

    यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इसमें छह एयरबैग, ABS और EBD जैसे फीचर्स भी हैं।

    कीमत

    क्या है महिंद्रा XUV400 की कीमत?

    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक कार के EC मॉडल को 15.99 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे टॉप मॉडल EL को 18.99 लाख रुपये में उतारा गया है।

    यह कीमत शुरूआती 5,000 बुकिंग के लिए मान्य है। इसकी बुकिंग 26 जनवरी, 2023 से शुरू होगी और इस साल इस गाड़ी की केवल 20,000 यूनिट्स की डिलीवरी होगी।

    कंपनी मार्च में इसके EC मॉडल की डिलीवरी शुरू करेगी। EL मॉडल की डिलीवरी दिवाली के आस-पास शुरू होने की उम्मीद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा XUV400
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की कारें
    इलेक्ट्रिक वाहन

    ताज़ा खबरें

    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    महिंद्रा XUV400

    टेस्टिंग के दौरान दिखी महिंद्रा XUV400, 15 अगस्त को होगी पेश इलेक्ट्रिक वाहन
    भारतीय बाजार में अगले महीने लॉन्च हो सकती है महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक वाहन
    महिंद्रा XUV400 से लेकर मारुति ग्रैंड विटारा तक, सितंबर में लॉन्च होंगी ये पांच बेहतरीन गाड़ियां मारुति सुजुकी
    MG हेक्टर फेसलिफ्ट और महिंद्रा XUV400 के साथ सितंबर में लॉन्च होंगी ये SUVs महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    नए लोगो के साथ अपडेट हुई महिंद्रा थार, रंगों के विकल्प में भी किए गए बदलाव ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा XUV700 पर आधारित होगी XUV.e8 इलेक्ट्रिक, टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक फॉक्सवैगन की कारें
    महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार XUV400 आई सामने, मिलेगी 456 किलोमीटर की रेंज इलेक्ट्रिक वाहन
    टाटा नेक्सन EV की तुलना में कितनी दमदार है महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक कार? इलेक्ट्रिक वाहन

    महिंद्रा की कारें

    तकनीकी खराबी के कारण वापस बुलाई जा रही हैं महिंद्रा XUV700 वाहन रिकॉल
    बढ़ रहा है महिंद्रा मॉडल का वेटिंग पीरियड, 1.47 लाख गाड़ियों की डिलीवरी बाकी टाटा मोटर्स
    आनंद महिंद्रा का टाटा मोटर्स को लेकर दिया गया यह बयान बटोर रहा सुर्खियां टाटा मोटर्स
    देश में बढ़ रही SUVs की मांग, पिछले पांच सालों में लॉन्च हुए 36 नए मॉडल्स मारुति सुजुकी

    इलेक्ट्रिक वाहन

    MG 4 EV को ऑटो एक्सपो में पेश करेगी कंपनी, जानिए इस इलेक्ट्रिक हैचबैक के फीचर्स इलेक्ट्रिक कार
    मर्सिडीज-बेंज EQA फेसलिफ्ट जल्द होगी लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक मर्सिडीज-बेंज
    स्टेला मोटो बज इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 95,000 रुपये इलेक्ट्रिक स्कूटर
    नितिन गडकरी ने दिया मस्क को भारत आने का न्यौता, लेकिन रखी शर्त नितिन गडकरी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025