Page Loader
महिंद्रा XUV.e9 इलेक्ट्रिक SUV की चल रही टेस्टिंग, लद्दाख में आई नजर
महिंद्रा XUV.e9 इलेक्ट्रिक SUV को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा XUV.e9 इलेक्ट्रिक SUV की चल रही टेस्टिंग, लद्दाख में आई नजर

Feb 23, 2024
11:25 am

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी आगामी XUV.e9 इलेक्ट्रिक SUV की टेस्टिंग कर रही है, जिसे हाल ही में लद्दाख में देखा गया है। सामने आई तस्वीरों में यह मारुति डिजायर और मारुति ऑल्टो के बीच में खड़ी नजर आ रही है। महिंद्रा XUV.e9 आगामी XUV700 कूपे या XUV800 का इलेक्ट्रिक वर्जन है। ढलान वाली छत के कारण यह कूपे-SUV देखते ही ध्यान आकर्षित करती है। इसकी कर्वी और एयरोडायनामिक प्रोफाइल इसे पारंपरिक SUV की बॉक्सी प्रोफाइल से अलग बनाती है।

एक्सटीरियर 

ऐसा होगा XUV.e9 का डिजाइन  

महिंद्रा XUV.e9 में एक बंद फ्रंट पैनल, चिकना C-आकार वाले DRLs, पूरी चौड़ाई वाली LED लाइट बार, शार्प LED हेडलैंप और चीशेल्ड बोनट मिलेगा। साइड प्रोफाइल में स्पोर्टी अलॉय व्हील, सर्कुलर फेंडर और इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल के साथ ORVMs और 360-डिग्री व्यू कैमरे होंगे। सामने के दरवाजों में फ्लश डोर हैंडल मिलेंगे, जबकि पीछे के दरवाजे के हैंडल C-पिलर पर लगे हैं। लेटेस्ट कार पीछे शार्क फिन एंटीना, स्प्लिट एयरो रियर स्पॉइलर और रैपराउंड टेल लैंप के साथ आएगी।

इंटीरियर 

XUV.e9 में मिलेगा ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप

आगामी XUV.e9 को कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ उतारा जा सकता है। इसके केबिन में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप होगा, जो डैशबोर्ड की लगभग पूरी चौड़ाई को कवर करेगा। इसके अलावा, बैकलिट लोगो के साथ एक नया स्टीयरिंग व्हील पेश करने की भी उम्मीद है। इलेक्ट्रिक SUV में फिक्स्ड ग्लास रूफ टॉप भी हो सकता है और 60-80kWh बैटरी मिलेगी, जो लगभग 500 किलोमीटर की रेंज देगी। इसे अगले साल 27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।