Page Loader
महिंद्रा XUV.e8 टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा 
जानिए महिंद्रा XUV.e8 में क्या फीचर्स मिलेंगे (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा XUV.e8 टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा 

लेखन अविनाश
Sep 20, 2023
05:53 pm

क्या है खबर?

दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। कंपनी वर्तमान में महिंद्रा XUV.e8 इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग कर रही है, जिसे अगले साल अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। यह गाड़ी महिंद्रा XUV700 पर आधारित है। यह कंपनी के इलेक्ट्रिक लाइनअप की सबसे पावरफुल गाड़ी होगी और सेगमेंट में इसे सबसे ऊपर रखा जाएगा। आइये इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

लुक

कैसा है महिंद्रा XUV.e8 का लुक? 

XUV.e8 महिंद्रा की पहली बोर्न इलेक्ट्रिक कार होगी। इसे नए INGLO EV स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। सामने की तरफ से यह कार काफी हद तक XUV700 से मिलती-जुलती है। वहीं इसके पीछे का डिजाइन मर्सिडीज बेंज GLE कूपे के समान है। कार के बंपर पर हेडलैंप्स और आकर्षक बोनट देखने को मिलता है। साथ ही इसमें डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) भी मिलेंगी। जानकारी के अनुसार, यह कार 4740mm लंबी, 1900mm चौड़ी और 1760mm ऊंची होगी।

पावरट्रेन

फुल चार्ज में 500 किलोमीटर चलेगी यह गाड़ी 

महिंद्रा XUV.e8 में 80kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका पावर आउटपुट 230PS से 350PS तक होगा। एक बार चार्ज करने पर यह 500 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम होगी। इसमें फॉक्सवैगन के MEB इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म में इस्तेमाल किए जा रहे बैटरी सेल और इलेक्ट्रिक मोटर्स को शामिल किया जा सकता है। इसमें इस्तेमाल होने वाली बैटरी और मोटर के कई पार्ट्स को फॉक्सवैगन की फैक्ट्री से आयात किया जाएगा।

फीचर्स

महिंद्रा XUV.e8 में मिलेंगे ये फीचर्स 

आगामी SUV महिंद्रा XUV.e8 में पैनोरमिक सनरूफ के साथ 5-सीटर या 7-सीटर प्रीमियम केबिन, 2-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन दिए जा सकते हैं। इसमें सोनी 3D ऑडियो सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंड्रायड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेक, क्रूज कंट्रोल, 7 एयरबैग, EBD के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और स्मार्ट पायलट असिस्टेंस मिल सकता है।

जानकारी

क्या होगी महिंद्रा XUV.e8 की कीमत?  

महिंद्रा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, महिंद्रा XUV.e8 को अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 25 लाख से 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

न्यूजबाइट्स प्लस

न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

वर्तमान में महिंद्रा की इलेक्ट्रिक लाइनअप में केवल 2 इलेक्ट्रिक गाड़ी महिंद्रा XUV400 और महिंद्रा ई-वेरिटो बिक्री के लिए उपलब्ध है। कुछ सालों में कंपनी 5 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लाने वाली है, जिन्हे पिछले साल ही शोकेस किया जा चुका है। कंपनी इन गाड़ियों की बिक्री दो नए उप-ब्रांड XUV.e और BE (बोर्न इलेक्ट्रिक) के माध्यम से करेगी। महिंद्रा XUV.e के तहत 2 मॉडल XUV.e8 और XUV.e9, जबकि BE के तहत 3 मॉडल BE.05, BE.07 और BE.09 लॉन्च होंगे।