Page Loader
महिंद्रा XUV 3XO में मिलेगा प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, कंपनी ने टीजर में दिखाई झलक 
महिंद्रा XUV 3XO को 29 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर लॉन्च होगी (तस्वीर: एक्स/@AarizRizvi)

महिंद्रा XUV 3XO में मिलेगा प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, कंपनी ने टीजर में दिखाई झलक 

Apr 22, 2024
11:28 am

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी आगामी XUV 3XO को 29 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर पेश करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले कार निर्माता लगातार इसके वीडियो जारी कर फीचर्स का खुलासा कर रही है। अब एक नया टीजर जारी कर इसके म्यूजिक सिस्टम का खुलासा किया है। कंपनी ने बताया है कि आगामी महिंद्रा XUV 3XO में इमर्सिव 7-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा गाड़ी में सेगमेंट में सबसे बड़ी सनरूफ भी होगी।

फीचर्स 

इन सुविधाओं के साथ आएगी नई XUV 3XO

नई महिंद्रा XUV 3XO में एक बड़ा फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले होगा और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे रिमोट ऑपरेशंस के साथ एड्रेनोएक्स ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) मिलेगा। इसके अलावा, यह लेटेस्ट कार 360-डिग्री व्यू कैमरा, 7 एयरबैग और लेवल-2 ADAS से भी लैस होगी। गाड़ी में एक विशिष्ट ग्रिल, नए डिजाइन किए गए उल्टे C-आकार के LED DRLs, ड्यूल-बैरल प्रोजेक्टर हेडलैंप और नया बंपर मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास रहने की उम्मीद है।

ट्विटर पोस्ट

ऐसा होगा ऑडियो सिस्टम