LOADING...
महिंद्रा XUV 3XO EV पर चल रहा काम, जल्द हो सकती है पेश 
महिंद्रा XUV 3XO EV को आने वाले महीनों में लॉन्च किए जाने की संभावना है (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा XUV 3XO EV पर चल रहा काम, जल्द हो सकती है पेश 

Mar 14, 2025
10:14 am

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी XUV 3XO के इलेक्ट्रिक मॉडल पर काम कर रही है। इसे महिंद्रा XUV400 के नीचे रखा जाएगा। ऐसे में यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV किफायती होने के साथ फीचर से भरपूर विकल्प होगा। हाल ही में इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले महीनों में इसे अधिकारिक तौर पर पेश किया जा सकता है। आइये जानते हैं XUV 3XO EV में क्या कुछ मिलेगा।

लुक और फीचर 

ऐसे होंगे XUV 3XO EV के फीचर  

आगामी XUV 3XO EV का डिजाइन ICE मॉडल से मिलता-जुलता होने की संभावना है, जिसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, C-शेप्ड LED DRLs और कनेक्टेड LED टेललैंप शामिल हैं। अलग दिखाने के लिए ट्वीक्ड ग्रिल, नए बंपर और अलग पेंट स्कीम के साथ पेश किया जाएगा, जबकि चार्जिंग पोर्ट को दाएं फ्रंट फेंडर के ऊपर रखा गया है। इंटीरियर ICE के समान होने की उम्मीद है। इसमें वायरलेस ऐपल कारप्ले/एंड्रॉयड ऑटो के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है।

बैटरी पैक 

इलेक्ट्रिक कार देगी इतनी रेंज 

XUV 3XO EV में 34.5kWh का बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है, जो XUV400 के बेस वेरिएंट के समान है। यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 400 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। इलेक्ट्रिक कार फटाफट चार्ज करने के लिए DC फास्ट चार्जिंग क्षमता, 360-डिग्री कैमरा, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक से लैस होगी। इसे लगभग 10.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।