Page Loader
महिंद्रा की SUVs पर मिल रही बंपर छूट, जानिए कितना होगा फायदा 
महिंद्रा की SUVs पर 2 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा की SUVs पर मिल रही बंपर छूट, जानिए कितना होगा फायदा 

Jul 13, 2025
11:13 am

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी गाड़ियों पर जुलाई में जबरदस्त छूट की पेशकश कर रही है। इनमें XUV 3XO, बोलेरो, स्कॉर्पियो क्लासिक, मराजो और XUV700 जैसे मॉडल शामिल हैं। यह छूट वित्तीय वर्ष 2024 और 2025 दोनों के स्टॉक पर उपलब्ध हैं। पिछले महीने कंपनी भारतीय बाजार में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार निर्माता रही और छूट और अन्य लाभ देकर वह बिक्री में इजाफे की उम्मीद कर रही है। आइए जानते हैं इस महीने मॉडलवार कितनी छूट मिलेगी।

बोलेरो नियो 

इस लोकप्रिय मॉडल पर मिलेगी 1 लाख रुपये तक की छूट 

XUV 3XO पर 50,000 रुपये, AX5 पेट्रोल मैनुअल और AX5 L वेरिएंट पर 25,000 रुपये की बचत होगी। पेट्रोल वेरिएंट MX1, MX2 प्रो, MX3 और MX3 प्रो ऑफर का हिस्सा नहीं हैं। महिंद्रा बोलेरो के B6 (O) पर 92,700 रुपये, B6 और B4 पर 40,000 रुपये की छूट मिलेगी। दूसरी तरफ बोलेरो नियो N10(O), N10 पर 1 लाख, N8 और N4 पर क्रमशः 65,000 और 40,000 रुपये, 9-सीटर नियो प्लस P4 और P10 वेरिएंट पर 25,000 रुपये की बचत होगी।

स्कॉर्पियो

छूट के साथ आ रही स्कॉर्पियो रेंज 

इस महीने महिंद्रा XUV700 के खरीदार 30,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं, जो AX5 S और AX5 वेरिएंट पर उपलब्ध है। AX3 वेरिएंट के स्टॉक पर 30,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक के S वेरिएंट पर 75,000 रुपये, S11 पर 50,000 रुपये, स्कॉर्पियो-N Z8 और Z8 L ब्लैक एडिशन पर 40,000 रुपये, Z4 और Z6 पर 30,000 रुपये का लाभ मिल रहा है, जबकि Z2 पर कोई छूट नहीं है।

सर्वाधिक छूट 

इन मॉडल्स पर मिलेगी सर्वाधिक छूट 

कार निर्माता के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो में शामिल महिंद्रा XUV400 सबसे ज्यादा छूट के साथ आ रही है। इसके EL प्रो वेरिएंट पर 2.5 लाख रुपये तक की जबरदस्त बचत करने का मौका दिया जा रहा है। बंद हो चुकी महिंद्रा मराजो MPV के बंद स्टॉक भी 2 लाख रुपये की भारी छूट के साथ आ रही है। बता दें, यह छूट ऑफर स्थान, डीलरशिप, मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।