NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / दो इंजन ऑप्शन्स के साथ अगले साल लॉन्च होगी महिंद्रा स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट
    अगली खबर
    दो इंजन ऑप्शन्स के साथ अगले साल लॉन्च होगी महिंद्रा स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट

    दो इंजन ऑप्शन्स के साथ अगले साल लॉन्च होगी महिंद्रा स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट

    लेखन मोना दीक्षित
    Dec 29, 2020
    10:30 pm

    क्या है खबर?

    इस साल थार के साथ धमाल मचाने के बाद अगले साल की शुरुआत में महिंद्रा और महिंद्रा XUV 500 (फेसलिफ्ट) भारत में लॉन्च करने के बाद अपनी लोकप्रिय SUV स्कॉर्पियो को नए अवतार में उतारेगी।

    इसे कंपनी 2021 के मध्य में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।

    नई महिंद्रा स्कॉर्पियो को स्पोर्टी लुक दिया जाएगा। इसके साथ ही यह कई सुविधाओं से लैस होगी।

    इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे पढ़ें।

    केबिन

    केबिन में होंगी सात सीटें

    पहले आईं रिपोर्ट्स के अनुसार 2021 में लॉन्च होने वाली स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट में एक शानदार केबिन मिलेगा। इसमें सात लोगों के बैठने की जगह दी जाएगी। इतना ही नहीं केबिन सन रूफ और पावर स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स से लैस होगी।

    साथ ही कंपनी यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें कई एयरबैग, क्रैश सेंसर और एक रियर व्यू कैमरा देगी।

    इसके अलावा इसमें एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करने वाला एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट पैनल लगा होगा।

    जानकारी

    2,680mm होगा व्हीलबेस

    2021 स्कॉर्पियो को उस चेसिस पर बनाया जाएगा, जिस पर इस साल लॉन्च हुई थार को बनाया गया था।

    इसमें एक वर्टिकल स्लैट ग्रिल, मस्कुलर बोनट और एक बड़ा एयर वेंट दिया जाएगा।

    इसके साथ ही आने वाली इस SUV में बेहतरीन लाइटिंग के लिए राउंडेड प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और वर्टिकल प्लेस टेललैंप्स लगाए जाएंगे।

    यह बी पिलर्स, ORVM और एलॉय या स्टील व्हील से लैस होगी। इसका व्हीलबेस 2,680mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm होगा।

    इंजन

    नई स्कॉर्पियो में मिलेगा दमदार इंजन

    कंपनी अपना लोकप्रिय SUV स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट में दो इंजन ऑप्शन्स देगी।

    इसमें BS6 मानकों को पूरा करने वाला 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया जाएगा, जो कार को स्टार्ट होने के लिए 132bhp की पावर और 300nm का टॉर्क देने में सक्षम होगा।

    वहीं, इसका 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन 152bhp की पावर और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 300nm का टॉर्क और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 320nm का टॉर्क देगा।

    जानकारी

    क्या होगी कीमत?

    अगले साल अप्रैल और जून में लॉन्च होने वाली महिंद्रा स्कॉर्पियो की कीमत के बारे में कपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, खबरों के अनुसार 10-14 लाख रुपये के बीच में लॉन्च किया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    ऑटोमोबाइल

    टेस्टिंग के दौरान दिखी अगले साल आने वाली टाटा की मिनी SUV, हैरियर जैसा है लुक ऑटो
    ये हैं भारत में बिकने वाली महंगी बाइक्स, 1.14 करोड़ रुपये तक है कीमत ऑटो
    महिंद्रा और हुंडई समेत इन कंपनियों की कारें जनवरी से हो रही महंगी, जानें कारण ऑटो
    बजाज ने लॉन्च किया प्लैटिना 100 का सबसे सस्ता मॉडल, पहले से अधिक आरामदायक ऑटो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025