Page Loader
पिछले महीने महिंद्रा SUVs में स्कॉर्पियो का जलवा, कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल 
महिंद्रा स्कॉर्पियो जून में कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है (तस्वीर: महिंद्रा)

पिछले महीने महिंद्रा SUVs में स्कॉर्पियो का जलवा, कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल 

Jul 14, 2024
03:49 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा पिछले महीने 40,022 SUVs की बिक्री के साथ चाैथी सबसे बड़ी कार निर्माता रही है। यह आंकड़ा पिछले साल इसी महीने में बिकी 32,585 गाड़ियों की तुलना में सालाना आधार पर 23 फीसदी ज्यादा है। इस बिक्री में सबसे ज्यादा योगदान महिंद्रा स्कॉर्पियो रेंज (क्लासिक और स्कॉर्पियो-N) का रहा है, जो 12,307 बिक्री के साथ शीर्ष पर है। इसकी तुलना में पिछले साल स्कॉर्पियो की बिक्री 8,648 रही, जो सालाना आधार पर 42 फीसदी कम है।

महिंद्रा XUV3XO

लॉन्च के बाद से ही XUV3XO का बिक्री में दबदबा

हाल ही में लॉन्च हुआ महिंद्रा XUV300 के फेसलिफ्ट मॉडल XUV3XO ने बिक्री में 67 फीसदी बढ़त बनाते हुए दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। जून, 2023 में इसकी 5,094 गाड़ियां बिकीं, जो पिछले महीने बढ़कर 8,500 हो गई। तीसरे पायदान पर रही बोलेरो और बोलेरो नियो ने 7,365 बिक्री दर्ज की है। हालांकि, यह आंकड़ा पिछले साल जून (8,686) की तुलना में 15 फीसदी कम है, जबकि XUV700 पिछले महीने 5,928 बिक्री के साथ पांचवें नंबर पर रही।

महिंद्रा थार 

महिंद्रा थार की बिक्री में जबरदस्त इजाफा 

दिग्गज कार निर्माता की लाइफस्टाइल SUV महिंद्रा थार को भी पिछले महीने बिक्री में सालाना आधार पर 38 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि मिली है। इस गाड़ी ने 5,376 की बिक्री हासिल करते हुए 5वें पायदान पर कब्जा जमाया है। इसकी तुलना में पिछले साल इसी अवधि में 3,899 थार बिकी थीं। इसके अलावा XUV400 इलेक्ट्रिक कार 534 बिक्री के साथ छठे स्थान पर रही है, जबकि 7वें नंबर पर रही महिंद्रा मराजो को महज 12 खरीदार मिले हैं।