Page Loader
महिंद्रा ने लॉन्च किया KUV100 NXT का एक नया डुअल टोन वेरिएंट, जानिये फीचर्स और कीमत

महिंद्रा ने लॉन्च किया KUV100 NXT का एक नया डुअल टोन वेरिएंट, जानिये फीचर्स और कीमत

Oct 22, 2020
01:18 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा और महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपने KUV100 NXT का एक नया डुअल टोन वेरिएंट उतारा है। यह नया मॉडल रेंजिंग टॉपिंग K8 ट्रिम पर आधारित है और इसे दो कलर ऑप्शन्स, ब्लैक रूफ के साथ सिल्वर और ब्लैक रूफ के साथ रेड में लॉन्च किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्टैंडर्ड K8 की तुलना में नए स्पोर्टी पेंटवर्क के अलावा इसमें अधिक बदलाव नहीं है। आइए, विस्तार से जानें।

जानकारी

15 इंच के लगाए गए हैं एलॉय व्हील

महिंद्रा KUV100 NXT में को स्पोर्ट लुक दिया गया है, जिसमें थोड़ी ढलान वाली रूफलाइन, क्रोम फिनिश ग्रिल, मस्कुलर बोनट, सिल्वर वाली स्किड प्लेट और LED डे टाइम रनिंग लैंप (DRLs) के साथ स्वेप्ट बैक हैलोजन हेडलाइट्स दी गई हैं। इस SUV में ब्लैक आउट बी पिलर्स, इलेक्ट्रो फोल्डेबल ORVM, पोखर लैंप और 15 इंच के ड्यूल टोन एलॉय व्हील्स लगाए गए हैं। इसका व्हीलबेस 2,385mm का और ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm का है।

केबिन

केबिन में दी गई कई सुविधाएं

इसके अलावा महिंद्रा के KUV100 NXT के केबिन में एडजस्टेबल हेडरैट्स, फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, मूड लाइटिंग, कूल्ड ग्लव बॉक्स और पावर स्टीयरिंग व्हील के साथ अन्य कई सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही केबिन में लगा सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम उसे अधिक आकर्षित बनाता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए कई ऑप्शन्स उपलब्ध हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें दो एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, क्रैश सेंसर और एक इंजन इम्मोबिलाइजर दिया है।

इंजन

इंजन है दमदार

किसी भी कार के लिए इंजन उसका प्रमुख पार्ट होता है और महिंद्रा ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है। कपंनी ने इस SUV में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 1.2 लीटर का पेट्रोल दिया गया है, जो कि 82bhp की अधिकतम पॉवर और 115nm का अधिकतम टॉर्क देता है। इसके अलावा KUV100 NXT में ट्रांसमिशन के लिए इस कार में पांच स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है।

जानकारी

क्या है कीमत?

भारत में महिंद्रा ने KUV100 NXT ड्यूल टोन वेरिएंट को 7.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) की कीमत के साथ लॉन्च किया है। वहीं रेंज टॉपिंग K8 ट्रिम के मोनो टोन वेरिएंट ड्यूल टोन वेरिएंट से 7,500 रुपये महंगा है।